फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entrepreneurs will have access to 166 services across 24 departments on the Nivesh Mitra portal.

Shahjahanpur News: उद्यमियों को निवेश मित्र पोर्टल पर मिलेंगी 24 विभागों की 166 सुविधाएं

Sun, 05 Apr 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will have access to 166 services across 24 departments on the Nivesh Mitra portal.
टाउनहॉल ​स्थित उद्योग केंद्र कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। एकल खिड़की की तर्ज पर निवेश मित्र पोर्टल 2.0 को शुरू किया गया है। इसमें 24 विभागों की 166 सुविधाओं को ऑनलाइन करते हुए सुविधा दी गई है। इससे उद्यमियों को विभिन्न विभागों में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए उद्यमियों को विभिन्न अभिलेखों को पूरा करने के लिए विभागों में चक्कर लगाना पड़ते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उद्यमी वर्षों से एकल खिड़की की मांग कर रहे थे। एकल खिड़की प्रणाली की तर्ज पर निवेश मित्र पोर्टल 2.0 को अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

उद्यमी मित्र विपुल उपाध्याय बताते हैं कि पोर्टल में 24 से अधिक विभागों की 166 सुविधाएं मौजूद हैं। पंजीकरण करने के बाद सभी विभागों की जानकारी, आवेदन, स्थिति ट्रैकिंग और शुल्क भुगतान पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन प्रकिया होने के चलते पारदर्शिता भी रहती है। छोटे-बड़े सभी उद्योगों के काम के लिए एक निश्चित सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों बाद निवेश मित्र 3.0 पोर्टल पर 44 से ज्यादा विभागों की 525 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए काम तीव्र गति से चल रहा हैं।
--
पोर्टल समय-समय पर अपडेट होता रहता है। इस पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। पोर्टल पर एकल खिड़की की तरह ही उद्यमियों को लाभ दिया जाएगा।
-संजय सिंह, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed