फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entrance Exam: Fewer exam takers,

प्रवेश परीक्षा : इम्तिहान देने वाले कम, गैरहाजिर रहे ज्यादा बच्चे

Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Entrance Exam: Fewer exam takers,
शाहजहांपुर में जवाहर नवोदय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा देकर जाते बच्चे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा छह की प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा का आयोजन किया गया गया। परीक्षा में पंजीकृत 8079 छात्र-छात्राओं में 3234 ही शामिल हुए हैं, जबकि 4845 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। 26 केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट अपनी निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा का आयोजन एसपी कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज, जनता कॉलेज, एवी रिच कॉलेज समेत 26 सेंटरों पर परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया। सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा कराई गई। प्राचार्य पीपी मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान सचल दलों ने निरीक्षण किया है। पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

प्रवेश पाना ही लक्ष्य
-परीक्षा को लेकर काफी ज्यादा तैयारी की थी। कोशिश है कि हम परीक्षा में पास हो जाएं तो नवोदय विद्यालय में हमारा प्रवेश हो जाएगा। जहां हमें अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। -अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के साथ आए
-सुबह ही परीक्षा केंद्र के लिए चल दिए थे। जाम में फंसने के कारण परीक्षा छूटने का डर रहता है। इसलिए अपने पिता के साथ परीक्षा देने के लिए आए हैं। -प्रिंस
काफी तैयारी की थी
-हम परीक्षा में पास हो गए तो हमें बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। क्योंकि, जवाहर नवोदय विद्यालय में काफी अच्छी शिक्षा दी जाती है। हमने परीक्षा के लिए काफी तैयारी की थी। -आर्यन

गांव में बेहतर शिक्षा नहीं
-ग्रामीण इलाके में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। शिक्षा महंगी भी काफी ज्यादा है। ऐसे में परीक्षा पास कर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाना ही हमने लक्ष्य रखा था। -अनुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed