फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   " Enhancing the quality of education in government schools needed '

‘सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना जरूरी’

Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शुरू किए गए शिक्षा गृह नामक कार्यक्रम को गंभीरता से लेने के कड़े निर्देश डीएम ने दिए हैं। विकास भवन सभागार में शिक्षाधिकारियों की बैठक में डीएम ने योजना से अवगत कराते हुए उससे होने वाले नफा-नुकसान से भी सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियर राजीव यादव द्वारा विकसित साफ्टवेयर के संबंध में उपयोगी जानकारी देते हुए उसके संचालन के बारे में भी बताया। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूल किसी भी प्राइवेट स्कूल की तुलना में पीछे नहीं रहने चाहिए। इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना बहुत जरूरी है। शिक्षा गृह योजना को फलीभूत करने के लिए अधिकारियों और शिक्षकों को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। इसके लिए सभी ब्लाकों में कंप्यूटर्स पर स्कूलों की सूचनाएं जुटाई जाएंगी और प्रत्येक विद्यार्थी का बेसिक प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। योजना के मुताबिक पूरे सत्र में दो माह के अंतराल पर क्रमश: 31 जुलाई, 30 सितंबर, 30 नवंबर और 31 जनवरी को यूनिट टेस्ट होंगे, जिसको आधार मानकर ग्रेडिंग की जाएगी। डीएम ने कहा कि ग्रेडिंग ही शिक्षकों का भविष्य तय करेगी। योजनांतर्गत अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं करने और बाद में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि, वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने जैसी कार्रवाई की जाएगी और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाते हुए विद्यालयों का ग्रेड बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को पुरस्कृ़त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed