{"_id":"5eab06508ebc3e90240f7289","slug":"engine-passing-through-open-gate-ignoring-signal-stir-shahjahanpur-news-bly4043790165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल की अनदेखी कर खुले गेट से गुजारा इंजन, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल की अनदेखी कर खुले गेट से गुजारा इंजन, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन के पास अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सिग्नल की अनदेखी कर चालक खुले फाटक से इंजन को निकालकर ले गया, जिससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेजी गई है। चालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हुए हैं।
बृहस्पतिवार को रोजा रेलवे स्टेशन से सुबह 5:50 पर 26 नंबर लाइन से इलेक्ट्रिक इंजन को मेनलाइन से होकर वापस जाना था। इसके लिए नियमानुसार प्वाइंट सेट करके, सिगनल देना और गेट बंद करना था। मगर यहां पर न तो गेट बंद और न ही प्वाइंट सेट किया गया। चालक सिगनल की अनदेखी करते हुए इंजन को खुले गेट से निकालता चला गया। जब 294 नंबर प्वाइंट खराब हुआ तब चालक को जानकारी हुई। इस पर गेटमैन रमेश कुमार ने पावर केबिन को खुली रेलवे क्रॉसिंग से इंजन निकलने की सूचना दी। इससे रेल अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, यातायात निरीक्षक एसके यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्यार्थी कुमार आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल क्लम्प बांधकर (ताला भरके) इंजन को वापस लिया गया।
घटना की पूरी जांच करा ली गई और यातायात बहाल कर दिया गया है। रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेजी गई है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। - मनु गर्ग, एरिया मैनेजर