{"_id":"6738fcc526aa8d87020330d4","slug":"encroachment-removed-from-bdo-office-gate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-131409-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीडीओ कार्यालय के गेट से हटाया गया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीडीओ कार्यालय के गेट से हटाया गया कब्जा
Sun, 17 Nov 2024 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। एडीएम संजय पांडे के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय के मुख्य गेट के समीप कब्जा की गई भूमि पर बनाए गई निराश्रित गोशाला को पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया। यहां पर मौजूद तीन गायों को गोशाला में शिफ्ट किया गया।
बीडीओ मनीष दत्त ने बताया कि काफी समय से कार्यालय के मुख्य गेट के समीप कुछ लोगों ने निराश्रित गोशाला के नाम पर ब्लॉक की जमीन कब्जा ली थी। बताया कि पिछले माह समाधान दिवस में डीएम आए थे। उन्होंने इस अवैध कब्जे को हटाए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया जा सका।
शनिवार को समाधान दिवस में आए एडीएम संजय पांडे ने डीएम के निर्देश का पालन करते हुए इस कब्जे को हटाने के एसडीएम को निर्देश दिए। इस पर एसडीएम जीत सिंह राय ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटाकर जमीन खाली कराई। बीडीओ ने बताया कि खाली की गई भूमि को दर्शनीय स्थल बनाया जाएगा। संवाद