फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment in front of medical college, patients upset

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के सामने अतिक्रमण, मरीज परेशान

Mon, 11 Dec 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in front of medical college, patients upset
बरेली मोड चौराहा पर आड़े तिरछे खड़े वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट पर अतिक्रमण के चलते मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां आए दिन एंबुलेंस एवं मरीजों को लेकर आने वाले वाहन फंस जाते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट यहां से दो बार अतिक्रमण हटवा चुके हैं। बावजूद समस्या जस की तस रही। वहीं बरेली मोड़ चौराहे पर भी डग्गामार वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से आवागमन में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट की बाउंड्री वॉल पर लोगों ने अस्थायी तौर पर दुकान बना रखी हैं। तमाम दुकानें रोड तक लगी हुई है। जिसके चलते आए दिन मरीज को लेकर आने वाली एंबुलेंस इसमें फंस जाती हैं। इसके अलावा गेट पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने पूर्व में मामले का संज्ञान लेते हुए दो बार यहां से अतिक्रमण हटवाया था। फिर भी अतिक्रमणकारी नहीं माने और दोबारा से अतिक्रमण कर लिया। इसके अलावा बरेली मोड़ चौराहे पर भी डग्गामार वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने के चलते राहगीरों का निकलना मुहाल हो गया है। अक्सर यहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed