{"_id":"69b1c75f9946ec964008988b","slug":"employment-servants-submitted-a-memorandum-to-the-bdo-in-puwaiyan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-167704-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते रोजगार सेवक। स्रोत : संगठन
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
पुवायां। कई माह का बकाया मानदेय और ईपीएफ दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार दोपहर रोजगार सेवक ब्लाॅक परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद बैठक करते हुए अपनी समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर कई माह से बकाया मानदेय दिए जाने की मांग की।
रोजगार सेवकों ने बताया कि होली से पूर्व भी पत्र देकर मानदेय की मांग की थी लेकिन किसी अधिकारी ने भुगतान कराने की जरूरत नहीं समझी। मानदेय नहीं मिलने से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय से उन लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण नहीं किया गया तो वे लोग कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में अक्षय मिश्रा, अवनीश मिश्रा, विवेक वर्मा, स्वतंत्र कुमार, बजेश कुमार, सुधीर कुमार, रामनिवास यादव, अभय सिंह, गौरव कुमार, नीलकंठ, राकेश चंद्र आदि शामिल रहे।