{"_id":"6a89e338e5310f243c0ce875","slug":"employment-assistant-accuses-bdo-of-assault-lodges-complaint-with-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182474-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजगार सेवक ने बीडीओ पर लगाया मारपीट का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजगार सेवक ने बीडीओ पर लगाया मारपीट का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
भावलखेड़ा। विकासखंड भावलखेड़ा के रोजगार सेवक अमित कुमार वर्मा ने बीडीओ अभिषेक अग्रवाल पर एपीओ के चेंबर में बंद कर मारपीट करने और हाईकोर्ट में दायर याचिका वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अमित ने बताया कि वर्ष 2021 से विकासखंड के करीब 81 रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिला है। इसके लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें वह मुख्य याची हैं। कोर्ट ने बीडीओ को अभिलेखों के साथ तलब किया है। आरोप है कि 14 अगस्त को बीडीओ ने याचिका वापस लेने और जवाब दाखिल करने के लिए सभी याचिकाकर्ताओं से पांच-पांच हजार रुपये जुटाने के लिए कहा।
विरोध पर उन्हें एपीओ के चेंबर में बंद कर पीटा गया। बीडीओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक कार्य से हाईकोर्ट आए हैं। आरोपों पर लौटकर आधिकारिक बयान देंगे। संवाद