फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees raised voice of rights on Labor Day

Shahjahanpur News: मजदूर दिवस पर कर्मचारियों ने उठाई हक की आवाज

Thu, 02 May 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Employees raised voice of rights on Labor Day
यूपीएमएसआरए के पदा​धिकारी श्रम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपने हक की आवाज उठाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एंड उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की जिला इकाई ने मई दिवस के 101 वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से यूपीएमएसआरए कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष मुरारी दीक्षित ने दवा प्रतिनिधियों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद सभी सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां लेबर कमिश्नर कानपुर के नाम 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सहायक श्रमायुक्त की अनुपस्थिति में कार्यालय सहायक एके शर्मा को सौंपा। इस दौरान जितेंद्र सिंह, प्रवीण यादव, विनीत शुक्ला, मोहित गुप्ता, गौरव गुप्ता, अतुल शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, शिवम शर्मा,अजय त्रिवेदी आदि दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।
---------
मजदूर निर्माण उत्थान प्रगति की महत्वपूर्ण इकाई
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नरमू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर एक पर शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। शाखा अध्यक्ष रामोतार शर्मा की अध्यक्षता व शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के संचालन में मजदूर दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन की मांग का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन योजना लागू कर देनी चाहिए। इस दौरान चंदा गुरुदेव, विष्णु रामकुमार, राजीव, संजय यादव, सचिन, शुभम जयपाल सिंह, अशरफ, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विद्युत संविदा मीटर रीडिंग वर्करों ने हितों की मांग
विद्युत संविदा मीटर रीडिंग वर्कर यूनियन ने प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत निगम लिमिटेड को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चित्रा निरवाल को जीआईसी मैदान में सौंपा। इस दौरान वेतन बढ़ाए जाने, वेेतन को खाते में भेजे जाने, एसआई कार्ड में विसंगतियों को दूर करने समेत आदि मांगें रखीं। इस दौरान अध्यक्ष विजय कुमार, महामंत्री अरुण कुमार, आशीष कुमार व विशाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

------
मनरेगा मजदूरों को वर्ष में 300 दिन दिया जाए काम

असंगठित मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जीआईसी मैदान में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चित्र निरवाल को दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मनरेगा मजदूरों को एक वर्ष में 300 दिन काम दिया जाए, मनरेगा मजदूरी 600 रुपये प्रतिदिन की जाए, पैना बुजुर्ग में दो वर्ष बीत जाने के बाद भी ईएसआई अस्पताल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, इसका निर्माण जल्द पूरा कराया जाने समेत आदि मांगें रखीं गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद, सुबोध रावत, आफताब अहमद, जहीर अली, राधेश्याम गुप्ता, मतलूब अली, शांतिस्वरूप आदि मौजूद रहे।

यूपीएमएसआरए के पदाधिकारी श्रम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे। स्रोत: संगठन

यूपीएमएसआरए के पदाधिकारी श्रम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed