फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees passed in mock drill to deal with the fourth wave of Corona

कोरोना की चौथी लहर से निपटने को मॉक ड्रिल में पास हुए कर्मचारी

Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Employees passed in mock drill to deal with the fourth wave of Corona
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित सीएमओ व सीएमएस - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत पांच स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। सभी जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रही। इससे पहले हुई मॉक ड्रिल की कमियों को दूर करते हुए सोमवार को सब ओके रहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ डॉ. एसपी गौतम की निगरानी में मॉक ड्रिल हुई। कोरोना पीड़ित के फोन करने पर 12 मिनट में एंबुलेंस उसके घर पर पहुंचने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। पीपीई किट पहने पहले से खड़े कर्मचारियों ने तुरंत ही मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर वार्ड में ले गए।
विज्ञापन

जहां पर उसका परीक्षण करने के बाद ऑक्सीजन दी गई। मॉकड्रिल में स्टाफ पास हो गया। जबकि, इससे पहले हुई मॉक ड्रिल में कमियां सामने आईं थीं, जिसे दुरुस्त करने के लिए सीएमओ ने निर्देश दिए थे। इस मौके पर सीएमएस डॉ.एयूपी सिन्हा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा खुटार, कटरा, ददरौल और जलालाबाद में भी मॉक ड्रिल हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed