फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees of water department engaged in repair of pipeline

पाइप लाइन की मरम्मत में जुटे रहे जलकल विभाग के कर्मचारी

Fri, 19 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Employees of water department engaged in repair of pipeline
शाहजहांपुर। शहीद पार्क के सामने जमीन के अंदर 12 इंच की पाइप लाइन फटने के कारण पिछले दो दिन से जलापूर्ति प्रभावित हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह आठ से 10 बजे के बीच घरों तक पानी पहुंचा। उसके बाद पानी की सप्लाई बंद कर दी गई और नगर निगम के जलकल विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन की मरम्मत में जुट गए। देर शाम तक पानी की सप्लाई चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शहर में 15 साल पहले जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। जोकि काफी हद तक गलने के कारण क्षतिग्रस्त होती रहती है। दो दिन पहले 16 अगस्त को शहीद पार्क के सामने ही जमीन के अंदर 12 इंच की पाइप लाइन फट गई। जिसकी वजह से कई घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर जल निगम के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ढूंढना शुरू किया। शहीद पार्क के सामने ही लीकेज मिला। 12 इंच की पाइप लाइन बुरी तरह से फट गई थी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जल के निर्देश पर बुधवार को पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया। मरम्मत का काम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जलकल विभाग के कर्मचारी सुबह 10 बजे से पाइप लाइन की मरम्मत में जुट गए। इस बीच क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के टुकड़े को काटकर दूसरा लगाने का काम हुआ। इसके बाद कनेक्शन जोड़ने आदि का काम किया गया। शाम सात बजे मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया था। जलकल विभाग के अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सात से दस बजे के बीच पानी की जलापूर्ति की गई। इसके बाद सप्लाई बंद कर दी गई और मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। रात 10 बजे तक सप्लाई शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed