{"_id":"696a44352261d4e86409f353","slug":"emphasis-was-placed-on-increasing-sugarcane-production-and-farmers-income-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-163141-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गन्ना उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गन्ना उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन
गन्ना शोध संस्थान में किसानों को जानकारी देते वैज्ञानिक। स्रोत:संस्थान
- फोटो : chineni news
शाहजहांपुर। गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी एवं वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से गन्ना शोध परिषद में गन्ना किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुक्रवार से शुरुआत की गई। इसमें प्रदेश के समस्त गन्ना उत्पादक जिलों के लगभग 5000 किसानों को नवीन तकनीकों से जानकारी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही गन्ना उत्पादन के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन शाहजहांपुर एवं हरदोई के सौ प्रगतिशील गन्ना किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को गन्ने की नवीन एवं उन्नत किस्मों, मृदा परीक्षण का महत्व, संतुलित खाद एवं उर्वरक की संस्तुतियां, गन्ना उत्पादन की उन्नत शस्य तकनीक, वसंतकालीन गन्ने के साथ अंत: फसली खेती, सिंगल बड तकनीक, प्रमुख बीमारियों, कीट और उनके नियंत्रण उपायों की जानकारी दी गई।
जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने किसानों का आह्वान किया कि वे गन्ना खेती की नवीनतम तकनीक को प्रशिक्षण से सीख कर जाएं एवं उस ज्ञान को अपनी खेती में अपनाएं।
विज्ञापन
प्रसार अधिकारी डाॅ. संजीव पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दिनों में चरणबद्ध रूप से प्रदेश के अन्य गन्ना उत्पादक जिलों के किसानों के लिए भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें गन्ना उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
प्रशिक्षण के बाद आयोजित प्रश्नोत्तरी में हरदोई के सत्येंद्र पाल ने प्रथम, शाहजहांपुर के राजेश शर्मा ने द्वितीय, हरदोई के दुष्यंत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डाॅ. एसपी यादव, डाॅ. सुनील विश्वकर्मा, डाॅ. जीएन गुप्ता, लालचंद्र उपाध्याय, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।