{"_id":"698c702bc9f5f1a94a08b1c6","slug":"emphasis-was-laid-on-the-development-of-industries-and-promotion-of-entrepreneurship-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165316-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उद्योगों के विकास व उद्यमिता को बढ़ाने पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उद्योगों के विकास व उद्यमिता को बढ़ाने पर जोर दिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक कोषाध्यक्ष निलय शुक्ला के कार्यालय पर हुई। इसमें उद्योग संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उद्योगों के विकास व उद्यमिता को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अध्यक्षता करते हुए ब्रज संभाग अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने उद्यमियों को संगठन के किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि संगठन ने औद्योगिक भूमि पारिवारिक स्थानांतरण पर स्टांप शुल्क में पांच हजार का आदेश करने में सफलता पाई है। प्रदेश कार्यकारिणी से निरंतर मंत्रियों व अधिकारियों के साथ भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा हो रही है। संगठन ने 37 सुझाव सरकार को दिए हैं। इन पर सरकार कार्य कर रही है। जल्द ही प्रदेश में उद्योगों को भूमि की उपलब्धता होने के कारण लाभ प्राप्त होगा।
निलय शुक्ला ने हाल में केंद्र सरकार के बजट के बिंदुओं से उद्यमियों को अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में संयुक्त महामंत्री विपनेश गुप्ता, हर्षवर्धन अग्रवाल, महेंद्र दुबे, अजीत कुमार अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, अमरीश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, महिला इकाई संयोजक ज्योति सक्सेना उपस्थित रहे। संवाद