फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Emphasis on settling maximum number of cases in National Lok Adalat

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर

Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on settling maximum number of cases in National Lok Adalat
शाहजहांपुर। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत कर उनका निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत की तुलना में इस बार अधिक वादों का निस्तारण कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत शिव कुमार तृतीय और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपेक्षा सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed