फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Emphasis on making the district clean in Karmayogi conference

Shahjahanpur News: कर्मयोगी सम्मेलन में जिले को स्वच्छ बनाने पर जोर

Sat, 23 Sep 2023 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making the district clean in Karmayogi conference
राष्ट्रीय कर्म योगी सम्मेलन में लोगों को सम्बोधित करते संजय उपाध्याय। संवाद
रामचंद्र मिशन आश्रम में राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावलखेड़ा (शाहजहांंपुर)। लोकभारती संस्था के बैनर तले रामचंद्र मिशन आश्रम में राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन 12 प्रदेशों से आए 500 कर्मयोगियों ने सम्मेलन में भाग लिया। पहले दिन जनपद को स्वच्छ बनाए जाने पर जोर रहा। इसमें शहर के लोधीपुर स्थित छठ घाट का नाम बदलकर सूर्य घाट किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।
तय किया गया कि कर्मयोगियों की ओर से इस घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर निगम की भी सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामविलास वेदांती, उत्तराखंड के पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए प्रेमचंद शर्मा ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

आश्रम के ध्यान केंद्र में लोकभारती संस्था के संजय उपाध्याय ने सम्मेलन में आए अतिथियों को मंचासीन कर किया। पहले दिन चर्चा की गई कि कैसे शहर को स्वच्छ बनाया जाए। उपस्थित सभी लोगों से इस संबंध में विचार आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोधीपुर में स्थित छठ घाट को सूर्य घाट का नाम दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इसपर सभी लोगों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि जनपद में प्राकृतिक खेती, नदी, गोपालन, पौधरोपण आदि के संबंध में विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि प्रकृति संरक्षण की दिशा में जनपद का उत्थान हो सके। कार्यक्रम 22 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को उत्तम शाहजहांपुर अभियान का नाम दिया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डॉ. विजय पाठक, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, सुनील सिंघल, गोपाल, अवधेश दीक्षित, अजय शर्मा, नरेश अग्रवाल, नीरज सिंह, आलोक मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता आदि कर्मयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed