{"_id":"5ea85c398ebc3e90984dac91","slug":"emergency-service-pass-shahjahanpur-news-bly404141566","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीयूवी महिंद्रा कार से वियर की एक पेटी बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीयूवी महिंद्रा कार से वियर की एक पेटी बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालाबाद। लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद होने के बाद भी लक्जरी कार से ले जाई जा रही बीयर की एक पेटी के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। कार पर आपातकालीन विद्युत सेवा का पास भी चस्पा था। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।
मंगलवार दोपहर बारहपत्थर चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग पर शाहजहांपुर रोड से नगर के अंदर घुस रही एक लक्जरी कार को तैनात एसआई सत्येंद्र सिंह ने रोका। उन्होंने गाड़ी चलाने वाले युवक से पूछताछ की। शक होने पर कार की तलाशी ली गई तो पुलिस को सीट के नीचे रखी पेटी मिली। इसमें बीयर की 24 केन थी। इसके बाद युवक समेत कार को कोतवाली लाया गया।
कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि कार मोहल्ला गौसनगर निवासी इमरान चला रहा था। उसके ख़िलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया है। इमरान से पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई कार पर आपातकालीन विद्युत सेवा का पास चिपका हुआ था। पुलिस के मुताबिक युवक कार के कागज नहीं दिखा सका। सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई कार नगर के बिजली उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात एक कर्मचारी की है।