फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Embankment washed away due to erosion of Ramganga river, crops on the verge of destruction

Shahjahanpur News: रामगंगा नदी के कटान से तटबंध बहा, बर्बादी की कगार पर फसल

Sun, 17 Sep 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Embankment washed away due to erosion of Ramganga river, crops on the verge of destruction
कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप
मिर्जापुर। रामगंगा नदी तटवर्ती ग्राम कुंडरी आश्रम के निकट तेजी से कटान करते हुए गांव की ओर बढ़ रही है। पिछले दिनों सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए गए साढ़े छह सौ मीटर के तटबंध का करीब चार सौ मीटर हिस्सा कटान में बह गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीघापुर सिठौली के प्रधान इजहार हसन ने बताया कि रामगंगा की बाढ़ से ग्राम पंचायत के ग्राम बीघापुर पूर्वी, पश्चिमी, कसारी कलां, अतरी चौतरफा घिर गया है। ग्राम अतरी के उत्तरी भाग में बसे इबरार, इरफान, रजा हसन, मलिखान, समर सिंह, तारावती, सुखपाल, सुनील, अनिल, लालसिंह आदि के घरों में पानी भर गया है। नदी अतरी और मौजमपुर के बीच मे तेजी से भू-कटाव कर रही है। नदी की बाढ़ का पानी ग्राम जरीनपुर, तारापुर, पहरुआ, मिर्जापुर, गंगा नगर, मोहम्मदपुर गुलडिया, आलमगंज, मिर्ज़ापुर, कम्मरपुर, इस्माइलपुर आदि गांवों की फसलों को जलमग्न कर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के दोनों ओर तेजी से बह रहा है।
विज्ञापन

हाईवे से ग्राम पहरुआ और मौजमपुर को जाने वाले संपर्क मार्ग और मिर्जापुर कस्बे में ग्राम मोहम्मदपुर गुलड़िया मार्ग पर बाढ़ का पानी तेजी से बहते हुए आबादी की ओर बढ़ रहा है। रामगंगा की बाढ़ का सर्वाधिक असर ग्राम कुंडरी आश्रम में देखने को मिल रहा है। बाढ़ से चौतरफा घिरे कुंडरी आश्रम के निकट सिंचाई विभाग ने नदी के भू-कटान को रोकने के लिए लगभग साढ़े छह सौ मीटर लंबा तटबंध बनाया था। इस तटबंध का करीब चार सौ मीटर हिस्सा पहली बाढ़ में ही बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी तेजी से कटाव करती हुई गांव की ओर बढ़ रही है। गांव से निकलने के रास्तों पर ढाई से तीन फुट पानी बह रहा है। जरूरतमंद ग्रामीण गहरे पानी से निकलकर आ-जा रहे हैं। रामगंगा की बाढ़ में ग्राम बीघापुर, सिठौली, मौजमपुर, नवादा, पहरुआ, अतरी, जरीनपुर, तारापुर, मिर्जापुर, मोहम्मदपुर गुलड़िया, कीलापुर, माधौपुर, छत्तरपुर, ककोड़ा, चौंरा बगरखेत, नथी नगला आदि कई गांवों की हजारों बीघा फसल जलमग्न है।

40 बीघा फसल नष्ट हो गई

रामगंगा की बाढ़ ने बर्बाद कर दिया है। लगभग 60 बीघा धान, ज्वार, बाजरा, मैंथा, मूंगफली, उर्द-तिल की फसलें डूबकर नष्ट हो गईं हैं। नदी कटाव करते हुए अब घर की ओर बढ़ रही है। घर से नदी की दूरी 50 मीटर से कम रह गई है। - विनय मिश्रा, ग्राम कुंडरी आश्रम

फसल नष्ट होने से गहराया आर्थिक संकट

लगभग ढाई सौ बीघा खेत में उर्द, तिल, मैंथा, धान, ज्वार, बाजरा, मूंगफली आदि की फसलें डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। गांव को बाढ़ से बचाने के लिए बनाया गया तटबंध भी बह गया है। खरीफ की फसल नष्ट हो जाने से रबी की फसल बुवाई का भी गंभीर आर्थिक संकट होगा। - रामप्रकाश सिंह, कुंडरी आश्रम

गांव के एक ओर रामगंगा तो दूसरी ओर तीन से चार फुट की गहराई में सड़क पर बाढ़ का पानी बह रहा है। बाढ़ के पानी से निकलकर नियमित स्कूल जा रहे हैं। बारिश में भीग जाने और बाढ़ के पानी से रोजाना निकलकर जाने से बुखार आ गया।
- कुलदीप शुक्ला, शिक्षक, प्राथमिक स्कूल जरौली

नाव को छोड़कर कोई मदद नहीं मिली

तीन दिन से बाढ़ में चौतरफा घिरे ग्राम बीघापुर पूर्वी, अतरी और कसारीकलां के ग्रामीण भूख-प्यास से परेशान हैं। काफी प्रयास के बाद बीघापुर पूर्वी के ग्रामीणों को एक नाव मिली है। अन्य किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है। बाढ़ पीड़ित सरकारी मदद की राह देख रहे हैं।
- इजहार हसन, प्रधान, ग्राम पंचायत बीघापुर-सिठौली

रामगंगा का जलस्तर घटा, गंगा भी स्थिर
शाहजहांपुर। प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार- रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार को 161.010 था, जो कि शनिवार को घटकर 160.790 गेज रह गया है। वहीं गंगा का जलस्तर 142.20 गेज पर स्थिर है, जबकि गर्रा और खन्नौत नदी के जलस्तर में गिरावट आई है। शनिवार को नरौरा बांध से गंगा में 32, 778 क्यूसेक और रामगंगा में विभिन्न बैराजों में 20, 518 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। संवाद

रामगंगा नदी जिस क्षेत्र में कटान कर रही है, वहां पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके लिए नावों का इंतजाम किया जा रहा है।

- डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बाढ़ नियंत्रण प्रभारी

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

कुण्डरी आश्रम जाने वाली सड़क पर बह रहे रामगंगा की बाढ़ के पानी के बीच से स्कूल जाते शिक्षक कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed