फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elephant

खुटार रेंज के जंगल पहुंचे हाथियों ने नष्ट की धान और गन्ना की फसल

Wed, 29 Sep 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Elephant
खुटार के गांव कुभियां माफी में हाथियों ने रौंदी धान की फसल - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। सोमवार की रात नेपाली हाथियों के झुंड ने खुटार के गांव कुंभिया माफी में धान और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने बमुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा है। सूचना के बाद भी वनकर्मियों के मौके पर नहीं पहुचंने से किसानों में रोष है। उधर रेंजर ने मामले की जानकारी से ही इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

नेपाली हाथियों का झुंड जनपद लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सैंजनिया क्षेत्र के जंगल में कई दिन से मौजूद है और जंगल के आसपास खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। कुभिया माफी खुटार क्षेत्र का गांव है। गांव के आगे जनपद लखीमपुर की सीमा शुरू हो जाती है। कुभिया के पास खुटार रेंज के जंगल की फत्तेपुर वीट लगती है और वन क्षेत्र गांव के बिल्कुल पास तक है। सैंजनिया के जंगल भी गांव से कुछ ही दूर हैं। इस कारण सैंजनिया के जंगल में घूम रहा नेपाली हाथियों का झुंड सोमवार रात खुटार रेंज के जंगलों में आ पहुंचा और हाथियों ने जंगल के पास खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों ने शोर शराबा कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात हाथियों का झुंड फिर से कुभियां माफी के पास खेतों में आ गया और धान, गन्ने की काफी फसल रौंद डाली। जानकारी पाकर किसान खेतों की ओर पहुंचे और ढोल, पीपे आदि बजाकर और पटाखे चलाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। गांव कुंभिया माफी की प्रधान रामड़ैती देवी के पति रामचंद्र, केदारी लाल, गुरमेल सिंह आदि किसानों ने बताया कि सोमवार और मंगलवार रात नेपाल की ओर से आए हाथियों के झुंड ने खेत में खड़ी धान और गन्ने की फसल को रौंद डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों के झुंड के चिल्लाने की आवाज सुनकर किसान मौके पर पहुंचे और हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ना शुरू कर दिया। लेकिन हाथियों के झुंड ने वापस होकर किसानों को दौड़ा लिया। पर हमला बोल दिया। इसके बाद तमाम किसान एकत्र होकर ट्रैक्टरों पर सवार होकर और लाठी-डंडों लेकर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। किसानों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी, लेकिन वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों ने प्रशासन से नुकसान की जांच कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हाथियों के गांव कुभियां माफी पहुंचने की जानकारी किसानों ने नहीं दी है। हाथियों ने नुकसान किया है तो जांच कराई जाएगी और मुआवजा दिलाया जाएगा।
डीएस यादव, रेंजर खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed