{"_id":"68ed57252accb2f11b0d01c2","slug":"electronics-goods-market-shines-before-diwali-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155008-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिवाली से पहले चमका इलेक्ट्रानिक्स सामान का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिवाली से पहले चमका इलेक्ट्रानिक्स सामान का बाजार
विज्ञापन
उमेश चंद्र पाठक। संवाद
शाहजहांपुर। त्योहार से पहले ही इलेक्ट्रानिक्स बाजार में चमक आ गई है। जीएसटी में कटौती और नए ऑफर दिए जाने से लोग एसी व फ्रिज की खरीदारी कर रहे हैं। अन्य उत्पादों में पूर्व के मुकाबले दाम कम होने से बाजार में ग्राहक बढ़े हैं। इससे त्योहार आने से पहले ही दुकानदार काफी गदगद हैं।
प्रत्येक वर्ष धनतेरस और दीपावली पर इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की खरीद बड़े पैमाने पर होती है। त्योहार के चार से पांच दिन शेष रहने पर लोग बाजार का रुख करते हैं। इस बार बाजार का नजारा ही बदला है। जीएसटी में कमी और दीपावली पर ऑफरों के चलते इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दाम काफी नीचे आ गए हैं।
इस वजह से लोग ऑफ सीजन उत्पाद भी खरीदने लगे हैं। व्यापारी बताते हैं कि सर्दी के समय आमतौर पर एसी और फ्रिज कम बिकते हैं लेकिन ऑफर और जीएसटी कम होने से लोग खरीदारी कर रहे हैं। एसी पर सात से आठ हजार रुपये की बचत हो रही है, साथ ही गारंटी भी पांच साल की मिल रही है।
विज्ञापन
इसी तरह फ्रिज पर कई ऑफर आए हुए हैं। माइक्रोवेव ओवन, गीजर की भी खूब बिक्री हो रही है। टेलीविजन की बिक्री में भी उछाल आया है। पहले 32 इंच टीवी पर 28 प्रतिशत जीएसटी थी, जो अब घटकर 18 प्रतिशत रह गई है। व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उपहार के साथ स्क्रैच कार्ड कूपन भी दिए हैं, जिसके जरिये लोग आकर्षक उपहार जीत सकते हैं।
--
त्योहार से पहले खरीदारी शुरू कर दी गई है। ऑफ सीजन उत्पादों की खरीद हो रही है। एसी, ओवन, गीजर, फ्रिज जैसे उत्पादों की खूब बिक्री हो रही है। त्योहारों पर खरीदारी और बढ़ेगी।
- उमेश चंद्र पाठक, व्यापारी
--
त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजार में ग्राहक आना शुरू हो गए हैं। मुस्लिम वर्ग की शादियां होने के चलते लोग फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत अन्य उत्पाद खरीद रहे हैं। दहेज के सामान के साथ ही घरेलू उपयोग के लिए खरीदारी भी की जा रही है।
- संजय गुप्ता, व्यापारी