{"_id":"57bf18bc4f1c1ba24bd4f036","slug":"electricty-bye-18-arab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरा करने को निजी क्षेत्रों से 18 अरब की बिजली खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरा करने को निजी क्षेत्रों से 18 अरब की बिजली खरीदी
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में मांग के अनुरूप सरकारी बिजली उत्पादन इकाइयों से आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। इस अंतर की भरपाई कर बिजली कटौती से राहत देने के लिए राज्य सरकार इस वर्ष जनवरी से जून के बीच करीब 18 अरब से कुछ अधिक रुपयों में निजी क्षेत्रों के 16 ऊर्जा उत्पादन इकाइयों से बिजली खरीदी गई। यह जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा में भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश कुमार खन्ना द्वारा पूछे गए सवाल के परिप्रेक्ष्य में अपने लिखित जवाब में दिया है।
निजी क्षेत्रों से खरीदी गई बिजली के आंकड़े का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा है कि उक्त खरीद 3.73 रुपये प्रति यूनिट की दर से की गई। सबसे ज्यादा बिजली आईपीपी नामक प्रोजेक्ट से 5466.98 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी गई। यूपीआरवीयूएनएल से राज्य सरकार ने इस अवधि में 5231.97 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी। बिजली की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए राज्य सरकार ने कई बिजली परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। इनमें अनपरा डी तापीय विद्युत परियोजना, हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना और मेजा तापीय विद्युत परियोजनाएं हैं। चार अन्य योजनाएं भी प्रस्तावित हैं जिनमें ओबरा, जवाहरपुर, पनकी और घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजनाएं शामिल हैं। भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना के एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि शाहजहांपुर स्थित उ.प्र. गन्ना शोध परिषद को विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने का प्रश्न नहीं उठता। परिषद के निदेशक के माध्यम से गन्ना शोध परिषद को अपग्रेड कर कृषि विश्वविद्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को गया था और सरकार ने उस पर विचार भी किया। सरकार ने पाया कि कृषि विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप शोध परिषद में जरूरी भूमि एवं अन्य अपेक्षित संसाधन नहीं हैें जिसके चलते परिषद को अपग्रेड कर विश्वविद्यालय न बनाने का निर्णय लिया।
वित्तीय संसाधान पर निर्भर है
मार्ग मरम्मत: पीडब्ल्यूडी मंत्री
शाहजहांपुर। भाजपा विधानमंडल नेता सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में भावलखेड़ा ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले क्षतिग्रस्त मोहम्मदी रोड के मरम्मत संबंधी सवाल किया था लेकिन उस पर राज्य के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गोलमोल लिखित जवाब दिया है। मंत्री ने मार्ग व उस पर के पुल को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त बताया एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर ही मार्ग मरम्मत और पुल निर्माण को निर्भर बताया है। भाजपा नेता के अनुसार, माग जपनापुर, उदियापुर मागज्ञ निगोही रोड से ग्राम दौलपुर मागज्ञ दो किमी एवं ग्राम मऊ खालसा प्राथमिक विद्यासय से वसिलिया बिलरिया तक एक किमी मार्ग के क्षतिग्रस्त होने उल्लेख करते हुए इस मार्ग पर टूटी पुलिया के संबंध में सवाल किया था।