{"_id":"663ffd20734fa265eb045cc6","slug":"electricity-was-restored-in-the-afternoon-due-to-strong-wind-in-the-morning-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118372-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर स्कूल के सामने नहीं कट, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर स्कूल के सामने नहीं कट, हादसे की आशंका
Sun, 12 May 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 12 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज में हाईवे पार करते बच्चे और शिक्षक। संवाद
अल्हागंज। फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर मोहल्ला आजादनगर में दो विद्यालयों के सामने डिवाइडर पर बना कट बंद कर दिया गया। इससे छुट्टी के समय स्कूल में पढ़ने वाले लगभग दो हजार बच्चों को विपरीत दिशा में लगभग आधा किलोमीटर चलकर रोडवेज बस स्टैंड के पास बने कट से सड़क पार करनी पड़ रही है। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी खतरा है।
नगर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर करीब डेढ़ किमी का डिवाइडर बनाया गया है। डिवाइड में पहले तीन कट थे, जिन्हें हाल ही में बंद कर दिया गया। बस स्टैंड के सामने एकमात्र कट बना हुआ है। हाईवे किनारे आजादनगर मोहल्ले में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और एक निजी विद्यालय है। इसमें लगभग दो हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। स्कूल आते-जाते समय हाईवे पर चलने के कारण बच्चों को हादसे का डर रहता है।
स्थानीय लोगों और प्रधानाचार्य ने कट बंद करने का विरोध भी किया था। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम जलालाबाद से की गई है।
————————-
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कट को बंद किया गया है। लोग अक्सर गलत दिशा में चलते हुए देखे जाते रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा था। डिवाइडर पर सिर्फ बस स्टैंड के सामने ही एकमात्र कट दिया गया है।
विज्ञापन
-नसीम खान साइट इंजीनियर, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय