फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity tripping in scorching heat increased the problems of consumers

भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की मुश्किलें

Sun, 29 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity tripping in scorching heat increased the problems of consumers
शाहजहांपुर। दिन और रात के बढ़ते तापमान के कारण गर्मी और उमस ने लोगों की हालत पतली कर दी है। ऊपर से बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रात में ओवरलोडिंग और दिन में बिजली की लाइनों के आस-पास पेड़ों की कटाई-छटाई के चलते बिजली की आवाजाही ने लोगों के लिए संकट बढ़ा दिया। बिजली की ट्रिपिंग के कारण लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

बिजली निगम ने बरसात के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हाईटेंशन लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई-छटाई का काम शुरू कर दिया। बरसात में पेड़ों की भारी-भरकम डाल लाइनों पर लगकर बिजली आपूर्ति बाधित न कर दें। नगर के अधिकतर उपकेंद्रों के अवर अभियंता इन दिनों बरसात में बिजली की सप्लाई को निर्बाध के लिए सफाई कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन

पेड़ों की छंटाई के लिए शटडाउन लेने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। पॉवर कट होते ही लोग गर्मी से जूझने लगते हैं। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होने में समय नहीं लगता है। वहीं रात में ओवरलोडिंग के कारण अधिकतर लाइनों पर लोकल फाल्टों की भरमार है, जिसके कारण बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed