{"_id":"6685dff61d534e8f5d0fd814","slug":"electricity-system-derailed-due-to-rain-lights-of-medical-college-gone-waterlogging-in-sub-centre-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122012-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज की बत्ती गुल, उपकेंद्र में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज की बत्ती गुल, उपकेंद्र में जलभराव
Thu, 04 Jul 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश से बुधवार को बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के साथ इंसुलेटर पंक्चर होने से शहर से लेकर देहात तक बिजली के लिए लोग तरसते रहे। मूसलधार बारिश होने से कलान उपकेंद्र में जलभराव होने के चलते बिजली बंद कर दी गई। ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक बिजली नहीं मिल सकी थी।
बुधवार तड़के बारिश होने से अब्दुल्लागंज उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन पर फाल्ट होने के चलते बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। काफी मशक्कत के बाद लाइन नहीं लगने पर ककरा उपकेंद्र से सप्लाई को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, अस्पताल कॉलोनी समेत आसपास की लाइन शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। अधिकारियों ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल में जनरेटर से आपूर्ति दी। जैसे-तैसे मशीनों को चलाकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसे कार्य को निपटाया गया। बिजली निगम की टीम को नेशनल हाईवे पर ढाबे के सामने इंसुलेटर पंक्चर मिला। करीब चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सिटी पार्क उपकेंद्र की लाइन पर फाल्ट आने पर तीन घंटे तक ढाई हजार घरों की आपूर्ति बाधित रही। बारिश के चलते फाल्ट नहीं मिलने पर जेई अंकित तिवारी ने हथौड़ा उपकेंद्र से सप्लाई को जोड़कर चलाय। एक लाइन से दो उपकेंद्र जुड़ने से फीडरों को काट-काटकर आपूर्ति दी गई। बहादुरगंज उपकेंद्र में मोहिनी मांटेसरी स्कूल के आगे मैदान में रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से चार सौ घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे खराबी आने के पश्चात भी शाम सात बजे तक आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
उपकेंद्र में जलभराव, सात घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति
फोटो: 22
कलान। बारिश के चलते नालों के ओवरफ्लो होने के कारण विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव हो गया। पैनलों तक पानी पहुंचने पर पूरे क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति को बंद करना पड़ गया। मोटर के जरिये पानी निकालकर सात घंटे के बाद बिजली को शुरू कराया।
कस्बे में पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण बारिश होने पर जलभराव की समस्या बन जाती है। बुधवार को बारिश के दौरान नाले ओवरफ्लो होने से सड़क जलमग्न हो गईं। लोगों के दुकानों व घरों में पानी घुस गया। इसके बाद पानी विद्युत उपकेंद्र में घुस गया। उपकेंद्र तालाब बनने पर मशीनों तक पानी पहुंचने पर सप्लाई को बंद कर दिया। इससे नगर से लेकर देहात तक की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लघु उद्योग चौपट हो गए। बारिश बंद होने पर मोटर के जरिये पानी निकालने की व्यवस्था की गई। तब शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी।
-- -- -- -- --
बारिश से बिजली गुल, 15 घंटे तक लोग हुए परेशान
मदनापुर। तेज हवा और बारिश होने पर 33 केवी लाइन ट्रिप होने से पूरे दिन लोग बिजली के लिए तरसते रहे। तड़के दो बजे फाल्ट आने पर शाम साढ़े सात बजे तक बिजली नहीं मिल सकी। करीब 15 घंटे तक सौ गांवों की आपूर्ति बाधित रही। जेई के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में नुकसान से बचने के लिए लाइनों को बंद करा दिया। बारिश बंद होने पर सप्लाई को शुरू कराया। चार फीडरों को शुरू करा दिया था। जबकि कुछ इलाके में बिजली नहीं आ सकी थी। उसे सही करा रहे है।
-- -- -- -- -- -
30 गांवों की बिजली ठप, जेई पूरे दिन तलाश नहीं पाए फाल्ट
जलालाबाद। बिजली की लाइन में बारिश के चलते फाल्ट आने से पाली फीडर के 30 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरे दिन बिजली निगम के जेई गजेंद्र सिंह फाल्ट ही तलाश नहीं पाए। इसके चलते बरेंडा, उमराह, भानपुर समेत गांवों के लोग बिजली का इंतजार करते रहे। तहसील परिसर की बिजली लाइन में फाल्ट आने से एक जून को सप्लाई ठप हो गई। इसे तीसरे दिन तक ठीक नहीं कराया गया। बिजली नहीं आने से कंप्यूटर से जुड़े विभिन्न तरह के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। अमलदरामद, इंतखाब आदि नहीं बन पा रहे। आय, जाति व निवास पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही। तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि बिजली के फाल्ट को सही कराया जा रहा है। जनता को परेशानी को देखते जनरेटर चलवाकर कार्य कराए गए।
000
लाइन फाल्ट से 50 गांवों में बिजली संकट
सेहरामऊ दक्षिणी। बादशाहनगर उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट आने से 50 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। सेहरामऊ दक्षिणी, कुतुआपुर, रौरा, चंदगोई, दिवैयापुर, मियांपुर, गौंटिया, बिशाफ कलां आदि करीब 50 गांवों की बिजली सप्लाई बंद रही। तड़के साढ़े तीन बजे से शाम तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे। संवाद
000
आठ हजार उपभोक्ता तीसरे दिन भी बिजली को तरसे
फोटो38
कांट। बारिश के दौरान कस्बे व आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइन में खराबी के चलते तीसरे दिन लोग बिजली का इंतजार करते रहे। शाम तक फाल्ट नहीं मिल सका था।
सुबह छह बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई गुल हो गई। इसके चलते कस्बे समेत ग्रामीण इलाकों में संकट खड़ा हो गया। सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी नहीं मिल सका। उपभोक्ताओं के अनुसार, तीन दिन से लगातार आपूर्ति बाधित हो रही है। जेई ने बताया कि इंसुलेटर में खराबी आने की संभावना है। फाल्ट को तलाश किया जा रहा है।