फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity supply to two thousand houses was cut off for four hours

Shahjahanpur News: चार घंटे बंद रही दो हजार घरों की बिजली आपूर्ति

Sun, 05 Oct 2025 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to two thousand houses was cut off for four hours
शहर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण करते एसई जागेश कुमार। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र के विकास भवन फीडर का शटडाउन लेकर सरकारी कार्यालयों को बिजली आपूर्ति देने के लिए अतिरिक्त फीडर को बनाने का कार्य किया गया। इस अवधि में करीब दो हजार उपभोक्ताओं की चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरे मौसम में बिजली जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बहादुरगंज उपकेंद्र के विकास भवन फीडर पर सरकारी के साथ आम उपभोक्ता भी जुड़े हैं। कोई फॉल्ट आने पर सही करने के लिए पूरे फीडर को बंद करना पड़ता था। इसके चलते सरकारी बैठकों में विघ्न पड़ता था। आरडीएसएस योजना के तहत विकास भवन फीडर को अलग करने के लिए लाइन बनाई गई।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों को आपूर्ति देने वाले फीडर सेपरेशन के तहत सुबह आठ बजे शटडाउन लेकर कार्य कराया गया। इसके चलते बहादुरपुरा, कृष्णानगर, जेल रोड समेत करीब दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली गायब हो गई। इस बीच एसई जागेश कुमार ने भी उपकेंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई आनंद कुमार ने बताया कि फीडर पर कार्य पूर्ण कर लिया है। कुछ कार्य शेष रहने के चलते इसे अभी शुरू नहीं कराया गया है।
--
20 मिनट बंद रही 33 केवीए लाइन
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन पर रविवार को फॉल्ट आ गया। जिस वजह से पूरा उपकेंद्र बंद रहा। निगम की टीम ने गश्त कर आपूर्ति को 20 मिनट बाद बहाल किया।

--
आज यहां होगा कार्य
आरडीएसएस योजना के अंतर्गत गोविंदगंज उपकेंद्र की 11 केवीए स्विचिंग के अंतर्गत 11 केवीए पक्का तालाब फीडर पर सोमवार को खंभा लगाने व एलटी की जर्जर लाइन बदली जाएगी। जेई कफील अहमद ने बताया कि शटडाउन की अवधि में 630 केवीए गन्ना दफ्तर वाला ट्रांसफॉर्मर बंद कर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed