फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity

लो वोल्टेज और ट्रिपिंग को लेकर किसान भड़के

Wed, 07 Jul 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity
पुवायां। लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों ने भाकियू पदाधिकारियों के साथ गंगसरा के बिजली उपकेंद्र पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू किसान सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप के साथ भाकियू के तमाम पदाधिकारी और किसान मंगलवार को पुवायां क्षेत्र के गांव गंगसरा में बिजली उपकेंद्र पर एकत्र हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि बिलंदापुर फीडर पर कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चल पा रहीं हैं। इससे फसलों की सिंचाई बाधित हो रही है। इसके अलावा कई बार ट्रिपिंग होने के कारण खेतों में पानी भी नहीं भर पाता है।
इसको लेकर कई बार अधिकारियों से कहा जा चुका है, लेकिन कोई अधिकारी किसानों की समस्या को सुनने को तैयार नहीं है।
पवन कश्यप ने आरोप लगाया कि गंगसरा में बिजली उपकेंद्र पर कई लाइनमैन शाम को शराब पीकर किसानों से अभद्रता करते हैं।
इधर, किसानों के धरना प्रदर्शन करने की जानकारी पाकर जेई मौके पर पहुंचे और जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। किसानों ने एसडीएम की संबोधित ज्ञापन भी जेई को सौंपा। इस दौरान पुवायां कोतवाली के दरोगा नागेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में प्रताप सिंह, मेजर सिंह, कुलदीप सिंह, पंकज कुमार, आदित्य कुमार बाजपेयी, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, लवजोत सिंह सहित कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

पुवायां में एक्सईएन से मिले कैमहारिया के किसान
पुवायां। खुटार के गांव कैमहारिया के इकबाल खां, यासीन, राकेश कुमार, महबूब आलम, फैसल, अलाउद्दीन सहित कई किसान पुवायां में एक्सईएन खालिद सिद्दीकी से मिले और गांव में बिजली की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि खुटार के गांव रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र से उनके गांव को बिजली जाती है। लो वोल्टेज के कारण नलकूप की मोटर नहीं चल पाती है। लाइन जर्जर होने के कारण तमाम बार तार भी टूट जाते है। इससे भी बिजली मिलने में दिक्कत हो रही है। सप्लाई ठीक से नहीं मिलने से सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का हर नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे। संवाद
जलालाबाद में बिजली सप्लाई लड़खड़ाई, लोग परेशान
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में जलालाबाद की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। बिजली की जबरदस्त कटौती के साथ बार-बार की ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज ने लोगों को परेशान कर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से इन्वर्टर भी नाकाम साबित हो रहे हैं। मोहल्ला ब्रह्मनान में बंच लाइन टूटने से छह घंटे ब्रह्मनान और खेड़ा मोहल्ले की बिजली गुल रही।
एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली का संकट भी गहराता चला जा रहा है। जलालाबाद के ब्रह्मनान, खेड़ा, जमदग्निनगर, गांधीनगर तथा आंबेडकरनगर मोहल्लों में बिजली सप्लाई का हाल और भी बुरा है। यहां की वर्षों पुरानी लाइन के जर्जर होने के कारण बार-बार टूटना और ट्रांसफार्मरों के फुंकने से मोहल्ले के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। नगर के अन्य हिस्सों में भी सप्लाई बमुश्किल छह-सात घंटे से ज्यादा नहीं मिल पा रही है।
जहां बिजली आ रही है वहां पर लो-वोल्टेज से दिक्कत हो रही है। शिकायत करने पर विद्युत निगम के अधिकारी ऊपर से कम बिजली आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। बिजली की जबरदस्त किल्लत से भीषण गर्मी से जूझते लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
सूख रही है धान की फसल
ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई का हाल और भी बुरा है। यहां दिन में जबरदस्त कटौती होने के साथ पूरी-पूरी रात बिजली गायब रहती है। बारिश न होने तथा डीजल की आसमान छूती कीमतों के कारण लोग धान की फसल में पानी लगाने के लिए बिजली की उम्मीद लगाए बैठे है। मगर एक सप्ताह से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति ने उनकी इस उम्मीद को भी खत्म कर दिया है।
करंट लगने से भैंस की मौत
सोमवार शाम मोहल्ला बगिया निवासी हाफिज अपनी भैंस लेकर घर आ रहा था। जब वह मोहल्ला इसरार नगर स्थित एक खेत से निकल रहा था तभी भैंस का सिर किसी तरह हाईटेंशन लाइन के नीचे झूलते तारों में छू गया और उसकी करंट लगने से मौत हो गई। हाफिज के अनुसार उसकी भैंस की कीमत एक लाख रुपये थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर भैंस का पोस्टमार्टम करवाया है।

बिजली की मौजूदा अव्यवस्था का कोई बड़ा कारण नहीं है। अत्यधिक लोड के कारण तार बार-बार टूट रहे हैं। उनको सही कराने के लिए शट डाउन लेना पड़ता है। प्रयास रहता है कि फाल्ट जल्द सही कराकर सप्लाई शुरू कर दी जाए। जरूरत होने पर जिले से तत्काल उपकरण मंगवाये जाते हैं। बेहतर सप्लाई व्यवस्था के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। - कुमार विकल, एसडीओ, बिजली उपकेंद्र जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed