फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity

साथी की पिटाई से सुस्साए कर्मियों ने रोकी सप्लाई, 20 गांवों में चार घंटे नहीं आई बिजली

Wed, 20 May 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity
कोतवाली में खड़े खुटार, गंगसरा, रामपुर कलां के बिजली कर्मचारी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीण ने गंगसरा उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। इससे गुस्सा कर्मचारियों ने मंगलवार को करीब चार घंटे तक उपकेंद्र से जुड़े 20 गांवों की बिजली सप्लाई बंद रखी। भीषण गर्मी में बिजली जाने से इलाके लोग परेशान हो उठे। पीड़ित कर्मचारी के रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंधौली थाना के गांव चकझाऊ निवासी चमन प्रकाश ने बताया कि वह गंगसरा गांव स्थित बिजली उपकेंद्र पर बतौर संविदा कर्मचारी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 18 मई की रात 11:30 बजे गांव नत्थापुर निवासी जसवंत सिंह ने फोन करे बिजली कटौती के बारे में पूछा। इस पर चमन ने बता दिया कि ऊपर से बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। ऊपर से सप्लाई मिलने के बाद ही क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। इसके कुछ देर बाद जसवंत सिंह बाइक पर उपकेंद्र जा धमके। उन्होंने कमरे में लगी ट्यूब लाइट और पंखा तोड़ दिया। आरोप है कि विरोध करने पर चमन का मोबाइल जसवंत ने फेंक दिया और गालियां देना शुरू कर दिया। चमन के मना करने पर मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि भविष्य में नत्थापुर की लाइट काटी तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी जसवंत उपकेंद्र से चला गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कर्मचारी उपकेंद्र पहुंचे तो उन्हें एसएसओ के साथ मारपीट की जानकारी हुई। इस पर कर्मचारियों का आक्रोश भड़क उठा। कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी। इससे गंगसरा उपकेंद्र से जुड़े 20 गांवों की बिजली गायब हो गई। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। उधर एसएसओ से मारपीट का पता लगने पर खुटार और रामपुर कलां उपकेंद्र के कर्मचारी भी गुस्से में आ गए। इसके बाद तीनों उप केंद्रों के कर्मचारी इकट्ठे हाकर पुवायां कोतवाली गए और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कहीं तब जाकर दिन में दो बजे गंगसरा क्षेत्र की बिजली सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे जसवंत सिंह ने चमन को फोन करके अभद्रता की और अपहरण करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वह बिजली उपकेंद्र पहुंचकर निपट रहे हैं। जसवंत सिंह ने रात में उपकेंद्र पर पहुंचकर ट्यूब लाइट, पंखा, मेज आदि तोड़ दी। सभी कर्मचारियों के कोतवाली जाने के कारण सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। कर्मचारी चमन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सुरेश टम्टा, जेई बिजली उपकेंद्र गंगसरा
बिजली उपकेंद्र गंगसरा में कर्मचारी के साथ एक युवक के मारपीट और तोड़फोड़ की। कर्मचारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जसबीर सिंह इंस्पेक्टर पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed