फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity poles and transformers are hindering development work.

Shahjahanpur News: विकास कार्याें में बाधा बन रहे बिजली के खंभे और ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 23 Apr 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles and transformers are hindering development work.
मोहल्ला मोहनगंज में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम के विकास कार्य पर विद्युत निगम की लेटलतीफी बाधा बन रही है। विद्युत निगम के खंभे और ट्रांसफाॅर्मर न हटाए जाने के बावजूद कई विकास कार्य अटक गए हैं। सुभाषनगर स्मार्ट रोड पर बिजली कनेक्शन ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

13 करोड़ से अधिक की सुभाषनगर स्मार्ट रोड का निर्माण छह माह पहले पूरा हो गया था। अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं होने की वजह से लाखों रुपये की लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे में हादसे का खतरा रहता है। कनेक्शन न होने को लेकर नगर निगम और बिजली निगम एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 900 मीटर लंबी रोड पर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर फुटपाथ और डिवाइडर को बनाया है। सुंदरीकरण के लिए फैंसी लाइट भी लगाई गईं हैं। बिजली का कनेक्शन नहीं होने से स्मार्ट रोड नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। विद्युत निगम स्मार्ट रोड के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता नहीं बढ़ा रहा है। इसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। रात में अंधेरे की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

---
लोहारों वाले चौराहा का काम अटका
लोहारों वाले चौराहा पर सड़क का चौड़ीकरण करके न्यू सिटी ककरा में जोड़ा जाना था। पांच माह बीत जाने के बाद अभी तक पांच सौ मीटर नाले का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। नगर निगम के पत्राचार के बाद अब तक विद्युत निगम ने खंभे और ट्रांसफाॅर्मर नहीं हटाया है। इसकी वजह से काम में देरी हो रही है। यह रोड मिनी बाइपास के रूप में काम करता है। निर्माण कार्य होने की वजह से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दुर्गा मंदिर कॉरिडोर में बिजली के खंभों की वजह से काम प्रभावित
- चौक मंडी में दुर्गा मंदिर के पास यू टर्न में कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। पहले तो सड़क के चौड़ीकरण में अतिक्रमण बाधा रहा, अब वर्तमान में रोड के बीच में लगे हुए विद्युत खंभों की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्युत निगम ने खंभे को शिफ्ट करने के लिए लंबा-चौड़ा एस्टिमेट भेजा है। इस वजह से काम अटका हुआ है।
-------
इसी तरह से लटकी अन्य परियोजनाएं
अंटा चौराहा से देवी प्रसाद तक जाने वाली रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। विद्युत निगम ने अभी तक खंभे शिफ्ट नहीं किए हैं। इसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। बरेली मोड़ चौराहा पर सुंदरीकरण का कार्य विद्युत निगम निगम की हीलाहवाली से पूरा नहीं हो पा रहा है। शाहबाजगर से चंदनी पुलिया तक नाले का निर्माण में खंभे नहीं हटाए गए हैं। रोजा में मठिया कॉलोनी में नाला निर्माण विद्युत खंभों की वजह से बाधित है। अजीजगंज मोक्ष धाम से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क का निर्माण चल रहा है, जो विद्युत खंभे शिफ्ट नहीं होने से प्रभावित हो रहा है।
-----
वर्जन
नगर निगम ने जहां भी कनेक्शन के लिए आवेदन किए थे, वे सब जारी कर दिए गए हैं। खंभों को हटाने का कार्य किया गया है। जहां रह गए हैं, वे भी जल्द ही हटाए जाएंगे।

आरपी सिंह, एक्सईएन सिटी, विद्युत निगम
--------------------

वर्जन
नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में विद्युत निगम की वजह से निर्माण कार्याें में देरी हो रही है। विद्युत निगम से समन्वय करने का काम किया जा रहा है।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

मोहल्ला मोहनगंज में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे। संवाद

मोहल्ला मोहनगंज में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे। संवाद

मोहल्ला मोहनगंज में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे। संवाद

मोहल्ला मोहनगंज में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed