{"_id":"6a9720c4f46125a3ca09d239","slug":"electricity-pole-falls-during-rain-power-supply-to-600-homes-cut-off-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-957832-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश में बिजली का खंभा गिरा, 600 घरों की बिजली आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश में बिजली का खंभा गिरा, 600 घरों की बिजली आपूर्ति बंद
विज्ञापन
नाहिल में विद्युत उपकेंद्र बनवाने के लिए राज्यसभा सांसद को ज्ञापन देते हरिओम शुक्ला। स्रोत : स्
शाहजहांपुर। बारिश के दौरान तड़के करीब दो बजे निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर मुर्सली वाली मस्जिद के पास 11 केवीए का खंभा गिर गया। इससे एक मीनार वाली मस्जिद के पास लगे दो ट्रांसफॉर्मरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोनों ट्रांसफॉर्मरों से करीब 600 उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है।
सुबह करीब दो बजे बारिश होने के दौरान नीचे से गला खंभा गिर गया। जिसके चलते दोनों ट्रांसफॉर्मरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोग अंधेरे में ही करवटें बदलते रहे। लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आई। सुबह तक बिजली बहाल नहीं होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया।
घरों में लगे सबमर्सिबल और मोटर नहीं चल सके। लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाना पड़ा। बिजली न होने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच खंभे की मरम्मत में जुट गए। कर्मचारियों ने लगातार प्रयास कर पूर्वाह्न करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अटसलिया के बरतारा फीडर पर भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लगातार बारिश के बीच बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि खंभा गिरने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम ने खंभा लगाकर बिजली बहाल कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
33 केवी लाइन में फाॅल्ट से 150 गांवों में नौ घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति
सेहरामऊ दक्षिणी। बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए इनकमिंग लाइन में मंगलवार को सुबह 7:30 बजे खराबी आ जाने से वहां के सारे फीडर बंद हो गए। इससे करीब 150 गांवों में नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के सेहरामऊ दक्षिणी, कहेलिया और कनेंग फीडर से करीब 150 गांव जुड़े हैं। मुख्य लाइन में फाॅल्ट होने पर इन सभी गांवों में दिन भर बिजली संकट बना रहा। इस दौरान तमाम घरों में विद्युत चलित उपकरण बंद हो गए और लोगों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जेई अरविंद कुमार ने शाम करीब 4:30 बजे लाइन फाॅल्ट ठीक कराया। एसडीओ राजेश कुमार के अनुसार बारिश के कारण 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में आई खराबी ठीक करा दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नाहिल में विद्युत उपकेंद्र बनवाने की मांग
पुवायां। गांव नाहिल में विद्युत उपकेंद्र बनवाने की मांग को लेकर 20 से अधिक प्रधानों, जिला पंचायत सदस्य आदि ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को नाहिल के हरिओम शुक्ला ने सांसद को देकर बताया कि नाहिल क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या है। क्षेत्र में पुवायां विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई होती है। तेज हवा चलने और बारिश होने पर बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। 18 से 20 किमी क्षेत्र में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्राम पंचायत नाहिल बिजली उपकेंद्र के लिए निशुल्क भूमि देने के लिए तैयार हैं। राज्यसभा सांसद से विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत कराने की मांग की गई। ज्ञापन पर नगला हरना के प्रधान विलय वर्मा, कोंप नवलपुर की प्रधान दीपिका, रामखिलौना, इतवारीलाल, रूपा यादव, श्रवण कुमार सहित कई प्रधानों के हस्ताक्षर हैं। संवाद