फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity is giving shock to entrepreneurs, bills are not being revised.

Shahjahanpur News: उद्यमियों को झटका दे रही बिजली, बिलों में नहीं हो रहा संशोधन

Fri, 24 Oct 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity is giving shock to entrepreneurs, bills are not being revised.
शाहजहांपुर। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को बिजली के बिल झटका दे रहे है। बिलों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। उद्यमियों के अनुसार, उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठने के बाद बिजली निगम के अफसरों ने साफ्टवेयर की गलती बताई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 70 से 80 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। 32 किलोवाॅट के कनेक्शन हैं। विद्युत निगम ने उद्यमियों के बिलाें को चार चरणों में बांटा है। शाम को पांच से 11 बजे के ग्रुप को पीक आवर मानते हुए आठ रुपये से ज्यादा प्रति यूनिट बिल रखा है। शेष चरणों में यूनिट का बिल कम रहता है।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन गुरजीत सिंह मोगा ने बताया कि पिछले कई महीनों से बिजली के बिल पीक आवर्स वाले रेट से अधिकतर चरणों में लगकर आ रहे हैं। इसमें अधिक यूनिट बनने से बिजली का बिल बढ़ गया है। इस मुद्दे को उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के सचिव रोहित गोयल ने बताया कि प्रत्येक यूनिट में एक रुपये का फर्क आ रहा है। उपभोग के विपरीत बिल बन रहा है। उद्योग बंधु की बैठक में बिजली निगम के अफसरों ने साफ्टवेयर की गलती स्वीकार कर निगम को पत्राचार करने की बात कही है।

उद्यमी शुभम खन्ना ने बताया कि अफसरों ने बिल में संशोधन और धनराशि को समायोजित करने की बात कही है, लेकिन ऐसा संभव नजर नहीं आ रहा है। बिल में गड़बड़ी होने पर जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाता है।
----
उद्यमियों के बिल गलत नहीं बन रहे हैं। साफ्टवेयर में भी दिक्कत नहीं है। किसी को दिक्कत है तो शिकायत करे। उसकी जांच कराएंगे।
- जागेश कुमार, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed