फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electricity dept to start name and shame scheme

नेम एंड शेम स्कीम से बकाएदारों पर दबाव बनायएगा बिजली विभाग

Thu, 13 Jul 2017 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
electricity dept to start name and shame scheme

एकमुश्त समाधान योजना के बावजूद बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के नाम सार्वजनिक कर उन्हें बकाया जमा करने के लिए बाध्य करने को नेम एंड शेम स्कीम लागू की गई है। इस योजना के तहत उन सभी उपभोक्ताओं के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जिन पर दस हजार या इससे अधिक का बकाया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ने बृहस्पतिवार को योजना पर अमल करते हुए 20 बाकीदारों के नाम उजागर कर दिए। 

विज्ञापन


इसलिए लागू करनी पड़ी नेम एंच शेम स्कीम
पॉवर कारपोरेशन के वितरण खंड प्रथम में शामिल ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वितरण खंड द्वितीय और तिलहर डिवीजन में दस हजार और इससे अधिक बकाया वाले 40 हजार उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। बकाया भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए उन्हें देय बिलों पर ब्याज में छूट देने वाली एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई। ओटीएस शहरी क्षेत्र में 31 मई और ग्रामीण अंचल में 15 जून तक प्रभावी रहने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किए और समाधान योजजना से कन्नी काट गए। 

विज्ञापन


61 करोड़ बकाया में मिले सिर्फ 30 करोड़

अफसरों को उम्मीद थी कि ओटीएस को बाकीदार उपभोक्ता हाथों-हाथ लेकर सरचार्ज में छूट का लाभ उठाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वितरण खंड प्रथम में दस हजार से अधिक बकाया वाले 30 हजार उपभोक्ताओं में से केवल 17 हजार ने ही 17 करोड़ रुपये जमा किए। वितरण खंड द्वितीय में ओटीएस के तहत 16 करोड़ के सापेक्ष सिर्फ सात करोड़ रुपये जमा हुए और 2400 से अधिक शहरी उपभोक्ताओं पर अभी तक नौ करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह तिलहर डिवीजन में भी 12 करोड़ रुपये बकाया के सापेक्ष बमुश्किल 4.5 करोड़ रुपये बकाया देय प्राप्त हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में 55 बकाएदारों के नाम सार्वजनिक
नेम एंड शेम स्कीम के तहत पहले चरण में वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अंशुमान यादव और तिलहर डिवीजन के एक्सईएन एनपी सिंह ने 20-20 और वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक पटेल ने 15 बाकीदार उपभोक्ताओं के नाम-पतों समेत उन पर बकाया रकम की सूचियां सार्वजनिक की हैं। यह सूचियां अधिशासी अभियंता और उपखंड अभियंता कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने के साथ प्रचार माध्यमों को भी जारी की गई हैं। इन सूचियों में शामिल कई उपभोक्ताआें पर एक-एक लाख रुपये से अधिक धनराशि बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed