फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity crisis MLA expressed displeasure

विधायक सलोना कुशवाहा ने बिजली संकट पर जताई नाराजगी

Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis MLA expressed displeasure
तिलहर चीनी मिल गेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनती विधायक सलोना कुशवाहा - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। चीनी मिल गेस्ट हाउस में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान बिजली कटौती का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान विधायक ने विद्युत अधिशासी अभियंता अशोक यादव और अवर अभियंता नरेंद्र कुमार को तलब करते हुए विद्युत अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विधायक ने शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति किए जाने और लोकल फाल्ट को ठीक करने के साथ ही रोस्टरिंग की सूचना उपभोक्ताओं को दिए जाने के निर्देश दिए। नागरिकों के कहने पर अधिशासी अभियंता ने तिलहर डिवीजन जनसंपर्क ग्रुप बनाने की बात कही। चीनी मिल के तमाम लोगों ने चीनी मिल कर्मचारियों की समस्याओं और उनका भुगतान न किए जाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना अधिकारी को तलब करते हुए विधायक ने मिल कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम बरखेड़ा हवेली के ग्रामीणों ने गांव की टूटी पुलिया विधायक निधि से बनवाए जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, भाजपा वरिष्ठ नेता हेतराम गंगवार, अतुल राठौर, सुनील गुप्ता, ऋषि द्विवेदी, अभिषेक शर्मा, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed