फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity corporation engaged in preparation for uninterrupted supply before Diwali

दीपावली से पहले निर्बाध आपूर्ति की तैयारी में जुटा बिजली निगम

Fri, 21 Oct 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation engaged in preparation for uninterrupted supply before Diwali
शाहजहांपुर। दीपावली पर लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने की तैयारियों में बिजली निगम जुट गया है। त्योहार के दिन बिना कटौती किए बिजली सप्लाई करने को पहले ही सारे कामों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस क्रम में 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन में शुक्रवार सुबह दो घंटे का शटडाउन लेकर लाइन की कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। शट डाउन के दौरान करीब नौ पावर हाउस प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में नौ बिजली उपकेंद्रों से करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। दीपावली के मौके पर हर घर रोशन हो सके, उसके लिए बिजली निगम ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के हर विद्युत उपकेंद्र की लाइनों पर गश्त कर जंपर दुरस्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की सफाई कराने का काम शुरू हो गया। इससे त्योहार के दिन ट्रांसफार्मर में फाल्ट के चलते किसी मोहल्ले में अंधेरा न हो।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ 220 केवीए पैना उपकेंद्र में 22 केवीए की मेन बस में वार्षिक मरम्मत का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। उसके लिए सुबह सात से नौ बजे तक शट डाउन प्रस्तावित किया गया। इस अवधि में उपकेंद्र से निकली 33 केवीए लाइन के जरिये रोशन होने वाली जमौर, अटसलिया, सिंधौली, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, एमईएस, दीवान जोगराज, बंकाघाट आदि फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पारेषण केंद्र के एक्सईएन ने बताया कि शटडाउन अवधि में उपभोक्ता संयम बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed