{"_id":"6758b74ca46ee383c3000944","slug":"electricity-consumption-reduced-by-50-mw-in-winter-overloading-ended-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133168-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्दी में 50 मेगावॉट बिजली की खपत हुई कम, ओवरलोडिंग खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्दी में 50 मेगावॉट बिजली की खपत हुई कम, ओवरलोडिंग खत्म
Wed, 11 Dec 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान के कम होते ही बिजली की मांग में कमी आई है। जिले में गर्मी के मुकाबले 50 मेगावॉट बिजली की खपत में कमी आई है। इससे लाइनों में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो गई। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती रोस्टर के हिसाब से की जा रही है।
जिले में करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। नगरीय क्षेत्र में 80 हजार उपभोक्ता पंजीकृत है। शासन के निर्देश पर शहर को 24 घंटे, तहसील क्षेत्र को 22 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे, निजी ट्यूबवेल को दस घंटे बिजली देने का शेड्यूल है। इसके बावजूद अतिरिक्त कटौती व लोकल फाल्ट से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है।
सर्दी आने के बाद बिजली की मांग कम हो गई। एसी, कूलर, पंखे समेत तमाम उपकरण बंद होने से मांग में कमी आई है। ट्रांसमिशन के अधिकारियों के मुताबिक अक्तूबर में 250 मेगावॉट बिजली की मांग थी। सर्दी आने के बाद यह मात्र दो सौ मेगावॉट प्रतिदिन रह गई है।
विज्ञापन
-- --
वर्तमान समय में एसी आदि नहीं चलने से मांग कम है। भीषण सर्दी में हीटर जलने से लोड बढ़ जाएगा। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए तैयारी पूर्ण है।
जेपी वर्मा, एसई