फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electric wire fell at the crossroads in Khutar

खुटार में मुख्य चौराहे पर टूटकर गिरा बिजली का तार, होमगार्ड ने दिखाई सूझबूझ

Thu, 28 Apr 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electric wire fell at the crossroads in Khutar
खुटार में बंडा चौराहे पर टूटे बिजली के तार के पास आवागमन रोके खड़े होमगार्ड मायाराम - फोटो : KHUTAR
खुटार। नगर के मुख्य चौराहे पर बुधवार दोपहर को अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आवागमन रोककर हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहे से पुवायां, बंडा, गोला और कस्बे के अंदर जाने के लिए रास्ते होने के कारण यहां दिन भर भीड़ रहती है। इसीलिए यहां पर पुलिस भी तैनात रहती है। बुधवार दोपहर को चौराहे के पास से नगर के अंदर जाने वाले रास्ते पर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद होमगार्ड मायाराम मिश्रा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले रोड पर खड़े होकर आवागमन को रोका और इसके बाद पड़ोस के दुकानदार के यहां से एक बांस लेकर रोड पर डाल दिया। जाम लगने पर होमगार्ड ने साइड से वाहनों को धीरे-धीरे निकालना शुरू किया। दुकानदार ने बिजली उपकेंद्र पर जानकारी देकर सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed