{"_id":"5ecac2288ebc3e90561085d1","slug":"electric-shahjahanpur-news-bly406952035","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग से जल उठी 11 केवी बिजली लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग से जल उठी 11 केवी बिजली लाइन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी तो लाइनें भी ओवरलोडिंग से गर्म होने लगीं। रविवार को दोपहर कचहरी के एकेसी तिराहे के पास 11 केवी लाइन की बंच केबिल धू-धूकर जल उठी। आसपास के लोगों से सूचना पाकर बहादुरगंज पावर सब स्टेशन से लाइन बंद कर दी गई। बाद में दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर जलती लाइन पर पानी की बौछार की करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद केबिल बदले गए और दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बहादुरपुरा फीडर की इस लाइन से इस्लामियां तिराहा से लेकर कचहरी, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस और सेठ एन्क्लेव कालोनी को बिजली आपूर्ति होती है। दोपहर करीब 1.15 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने तिराहे के नुक्कड़ पर लगे पोल के जंपर में आग लगी और केबिल तक पहुंच गई। केबिल मेें प्लास्टिक का इंसुलेटर पिघला तो आग ने तेजी पकड़ ली। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था और केबिल टूटकर जमीन पर नहीं गिरा। सूचना पाते ही बहादुरगंज के प्रभारी अवर अभियंता मनीष कुमार ने लाइन बंद कराकर सीढ़ी लेकर पेट्रोलिंग टीम मौके पर रवाना कर दी।
आग से लाइन हीटअप होने पर उस पर केबिल बदलने का काम करना कठिन हो गया। लाइन स्टाफ के कर्मचारियों ने प्रभारी जेई को वस्तुस्थिति बताई तो कुछ देर बाद वहां दमकल यूनिट पहुंच गई। प्रेशर पंप से पानी की बौछारें डालकर दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाई। आग से तप रहा पोल ठंडा होने पर बिजली कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर लाइन मेंटीनेंस का काम शुरू किया। रविवार अवकाश का दिन होने के कारण जजी परिसर की अदालतों समेत कलक्ट्रेट ओर विकास भवन के सरकारी कार्यालय बंद रहे। इस कारण लाइन फाल्ट से सरकारी कामकाज ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन बहादुरपुरा मोहल्ले समेत कालोनी के करीब सात सौ घरों में दो घंटे तक बिजली संकट बना रहा।