फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electric

33 केवी लाइन फाल्ट से बढ़ा बिजली का संकट

Tue, 17 Nov 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 17 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल द्वारा सोमवार से लागू नौ घंटे की नियमित कटौती के नए शेड्यूल से शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता पहले से परेशान हैं, मंगलवार को ककरा पॉवर सब स्टेशन की 33केवी लाइन में हुए फाल्ट ने उनकी दिक्कतें और बढ़ा दीं। आधी रात के बाद तक कटौती से परेशान लोगों की सुबह आंख खुली तो ट्रिपिंग से लाइन बंद मिली। दिन में नौ बजे से दो घंटे तक लगातार ट्रिपिंग होती रही और बाद में सब स्टेशन के पास एचटी लाइन के तार टूट गए। इससे आनंदपुरम् और हद्दफ समेत वहां के अन्य फीडरों से जुड़े इलाकों में करीब दोपहर बाद तक बिजली संकट रहा।

विज्ञापन

सिस्टम कंट्रोल के पॉवर रोस्टरिंग का नया शेड्यूल पहले दिन से ही शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सताने लगा है। एक माह पहले तक सर्दी के मद्देनजर पंखे-कूलर की मांग घटी तो नौ घंटे की नियमित कटौती कार्यक्रम मेें भी परिवर्तन कर दिया गया। इसके तहत सुबह चार बजे से आठ बजे तक, पूर्वांह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम सात बजे से रात नौ बजे तक कटौती होती रही।
विज्ञापन

रामलीला मेलों का दौर शुरू होने पर राजनीति और व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों ने रात में होने वाली कटौती पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस पर कटौती कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन कर दिया गया, लेकिन अब दीवाली का त्यौहार संपन्न होने के बाद सिस्टम कंट्रोल ने नया कटौती कार्यक्रम जारी कर फिर से आधी रात के बाद तक कटौती लागू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कटौती के नए शेड्यूल के मुताबिक दिन में 1 बजे से दोपहर एक बजे तक, शाम 3.45 बजे से लेकर 6.45 बजे तक और रात 11 बजे से दो बजे तक कटौती किए जाने से लोगों की घरेलू दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। सुबह लोग सोकर उठे तो ट्रिपिंग से बिजली सप्लाई ठप मिली। यह स्थिति शहर की अधिकांश लाइनों पर दिन में 11 बजे तक बनी रही। बाद में बिजली सप्लाई सामान्य होने पर ककरा सब स्टेशन के पास ओवरलोडिंग से 33 केवी इनकमिंग लाइन के तार टूट गए।



घंटों बंद रहे ककरा सब
स्टेशन के सभी फीडर
लाइन फाल्ट की सूचना मिलते ही ककरा कलां सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजकर लाइन मेंटीनेंस वर्क में जुटा दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तार जोड़कर लाइन चालू की गई, लेकिन दो घंटे बाद ही दूसरे चरण की कटौती लागू हो गई जो तीन घंटे तक प्रभावी रही। इस दौरान आनंदपुरम, महमंद हद्दफ, अलीजई, मदराखेल, तिलहरजई, आजादपुरम, विवेक विहार, आनंदपुरम, ककरा कलां, फजीतापुर, सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी, मामुड़ी, बीबीजई, ईदगाह रोड आदि क्षेत्रों में बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed