फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electric current passed through trolley involved in Barawafaat procession, villager died

Shahjahanpur News: बारावफात के जुलूस में शामिल ट्रॉली में उतरा करंट, ग्रामीण की मौत

Tue, 17 Sep 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Electric current passed through trolley involved in Barawafaat procession, villager died
बंडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरूक पाठक
बंडा (शाहजहांपुर)। जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधा साउंड सिस्टम हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। बाकी लोगों ने कूदकर जान बचाई। हादसे में चार लोग झुलस गए। इसमें तीन का सीएचसी व एक का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव मुरादपुर से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। जुलूस में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मोहल्ला मुरादपुर निवासी नजीर (45) समेत 10-12 लोग सवार थे। रास्ते में कुंवरपुर जप्ती में सरकारी स्कूल के पास ट्रॉली पर लगा साउंड सिस्टम हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे करंट उतर आया। झटका लगते ही लोग अपनी जान बचाने को कूदने लगे।
विज्ञापन

बताते हैं कि नजीर ने बच्चों को करंट से बचाने के लिए उतारना शुरू कर दिया। इसके चलते वह खुद बुरी तरह से झुलस गया। इसके अलावा छोटे लल्ला (40) और कासिम (15) पुत्र इकबाल, अली हसन (22) पुत्र हबीब और समीर का छह वर्षीय पुत्र महताब करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद जुलूस में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत ही झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नजीर को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर छोटे लल्ला को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना पर एसपी राजेश एस., एसडीएम संजय पांडेय, सीओ पंकज पंत ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने झुलसे मरीजों का हालचाल भी लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
--------------
एक-दूसरे के पाले में सरका रहे गेंद

जुलूस में शामिल थे करीब छह सौ लोग, बिजली की आपूर्ति नहीं कराई बंद
एसई बोले-जुलूस निकलने के दौरान पुलिस को बंद करानी चाहिए थी आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
बंडा। गांव मुरादपुर से कस्बे तक निकलने वाले जुलूस में करीब छह सौ लोग शामिल थे। कुंवरपुर जप्ती के पास तार से साउंड के छूते ही करंट उतरने से जुलूस में शामिल लोगों में खलबली मच गई। हादसे की सूचना के बाद एसडीएम और सीओ पुवायां ने मौका-मुआयना किया। एसडीएम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में बताया कि 11 केवी की लाइन का तार सड़क के ऊपर से गुजर रहा है। उसकी लंबाई 15 फुट है, जो काफी नीची है। जुलूस के साथ बिजली निगम का कोई कर्मचारी साथ नहीं था। पीस कमेटी की बैठक में निर्देश भी दिए गए थे।
दूसरी ओर बिजली निगम के एसई जेपी वर्मा ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे। नियम के अनुसार 12 फुट तक डीजे की ऊंचाई होनी चाहिए थी, जो इससे अधिक थी। पीस कमेटी की बैठक में भी जुलूस को लेकर तार ऊंचा कराने पर चर्चा नहीं की गई। तार नीचे होने पर पुलिस को सूचना देकर बिजली बंद करानी चाहिए थी।
----------
त्योहार पर नजीर के परिवार में मातम
-बारावफात के त्योहार पर नजीर की मौत पर मातम छाया है। पत्नी शमशुल निशा, पुत्र वसीम, नईम, जईम, नसीम, पुत्री आशिया बानो का रो-रो कर बुरा हाल है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
------
एसपी ने झुलसे लोगों का हालचाल जाना, थाने में अभिलेख चेक किए
-एसपी राजेश एस. ने मौका-मुआयना करने के साथ ही सीएचसी पर पहुंचकर झुलसे लोगों से हालचाल लिया। इसके बाद थाने पहुंचकर जुलूस में पुलिस की ड्यूटी पर सवाल खड़े किए। इस बीच एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार को 65 वर्षीय मां घर पर अकेली थी। तभी उसकी पत्नी और उसकी सास और उसके साले की पुत्री ने घर पर धावा बोल दिया। मां को घायल कर दिया। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
------------
-हादसे की सूचना पर मौका-मुआयना किया है। करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई। दो लोग झुलसे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजेश एस. एसपी
---------
-मामले की जांच की है। डीजे की ऊंचाई अधिक थी। पुलिस ने भी उपकेंद्र पर बिजली बंद कराने को लेकर सूचना नहीं दी है। पीस कमेटी की बैठक में भी लाइन को लेकर चर्चा नहीं है। फिर भी मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

जेपी वर्मा, एसई

बंडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरूक पाठक

बंडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरूक पाठक

बंडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरूक पाठक

बंडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरूक पाठक

बंडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरूक पाठक

बंडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed