{"_id":"68e7a17e76605910620be2ba","slug":"electric-current-passed-through-the-wire-in-the-field-woman-got-burnt-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154666-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में लगे तार में उतरा करंट, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में लगे तार में उतरा करंट, महिला झुलसी
विज्ञापन
निगोही। पति के लिए खाना लेकर जा रही तिलहर के गांव विक्रमपुर की रेखा देवी खेत किनारे लगे तार में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गईं।
रेखा देवी बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे खेत में धान की फसल काट रहे पति सुधीर के लिए खाना लेकर जा रही थी। रास्ते में खेत में पशुओं से रखवाली के लिए लगाए गए करंट वाले तारों की चपेट में आ जाने के कारण उसी में चिपक कर बेहोश हो गई।
धान काट रहे पति सुधीर दौड़ कर आए और उसे किसी तरह तारों से अलग किया। सीएचसी निगोही ले कर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. नितिन चौधरी ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। संवाद