फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elections for Tehsil and Civil Bar Association today

Shahjahanpur News: तहसील और सिविल बार एसोसिएशन के लिए चुनाव आज

Fri, 31 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elections for Tehsil and Civil Bar Association today
पुवायां। तहसील और सिविल बार एसोसिएशन के कई पदों के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। कई दिन से वकीलों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे प्रत्याशी बृहस्पतिवार को भी कोर्ट परिसर और घर-घर जाकर वोट मांगते दिखे।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सुभाष शुक्ला और अजय पांडे के बीच सीधा मुकाबला है। महामंत्री पद के लिए विवेक अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, रनवीर सिंह यादव, आनंद प्रकाश त्रिवेदी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामलड़ैते श्रीवास और सुरेंद्र पाल शर्मा के बीच सीधी टक्कर है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आकाश शुक्ला और आशुतोष पांडे, कोषाध्यक्ष पद के लिए महेशचंद्र राठौर, सतीश कनौजिया, संयुक्त मंत्री पद के लिए सुरेशचंद्र चौधरी, शिवम श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, नीतू वाजपेयी के बीच मुकाबला होगा। इन पदों के लिए 31 जनवरी को सुबह दस से तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

उधर, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कृष्णानंद सिंह राठौर और सुधीर कुमार सक्सेना के बीच सीधा मुकाबला है। इसके अलावा महामंत्री पद के लिए मुकेश कुमार, रामरेश और शिखरचंद्र रस्तोगी के बीच टक्कर है। प्रवक्ता पद के लिए राकेश कुमार, सत्यवान अवस्थी के बीच मुकाबला होगा। 31 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से दो बजे मतदान और बाद में मतगणना होगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी राजकुमार रावत और दिनेश कुमार मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed