{"_id":"67782fa91e56cf107f083cc4","slug":"elections-fixed-unopposed-for-all-posts-except-president-and-general-secretary-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-134862-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अध्यक्ष व महासचिव को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अध्यक्ष व महासचिव को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव तय
Sat, 04 Jan 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। बार संघ की चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए नामांकन कराए गए। अध्यक्ष व महासचिव को छोड़ अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से इन उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
शुक्रवार को संयुक्त सचिव प्रथम के लिए मेजाब खां और संयुक्त सचिव तृतीय के लिए शादाब हुसैन ने नामांकन कराया। बता दें कि इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पंचम लाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शकील खां, संयुक्त सचिव द्वितीय के लिए पंकज कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए मनेंद्र पाल सिंह ने नामांकन कराया था। इन सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से इन सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना शेष है। अब अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने वाले राकेश श्रीवास्तव, सूरज पाल वर्मा व सुभाष चंद्र शर्मा और महासचिव पद के लिए अरुण कुमार शर्मा व अनंग पाल सिंह के बीच मुकाबला होगा। संवाद