फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election

खुटार में दो पूर्व ब्लाक प्रमुख जीते बीडीसी चुनाव, बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी जीते

Tue, 04 May 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
election
पुवायां। खुटार में दो ब्लॉॅक प्रमुखों ने बीडीसी का चुनाव जीत लिया है। खुटार की ब्लाक प्रमुख सीट अनारक्षित होने के कारण यहां कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉॅक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत की लुकटहा सीट से निर्विरोध चुनाव जीते हैं। वह जयेश प्रसाद के खासमखास है। इसके अलावा पूर्व ब्लॉॅक प्रमुख मनोज त्रिवेदी सौंफरी से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीत गए हैं। मनोज त्रिवेदी के भाई और बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर त्रिवेदी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गए हैं। दोनों की लोग ब्लॉॅक प्रमुख पद के दावेदार होंगे, जिससे यहां रोचक मुकाबले के आसार हैं।
विज्ञापन

इसकेे अलावा भाजपा के जिला मंत्री नमित दीक्षित लड़ती से और खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला के भाई सत्यम शुक्ला खंडसार से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। यह दोनों भी ब्लॉॅक प्रमुख पद के दावेदार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष देवनरायन मिश्रा रसवां कलां से बीडीसी चुनाव जीते हैं। पार्टी उनको भी प्रमुख पद का दावेदार बना सकती है। इसके अलावा सपा, बसपा भी किसी अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य को प्रमुख पद के लिए चुनाव मैदान में उतार सकती है। ब्लॉॅक प्रमुख पद के संभावित दावेदारों ने नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर जाकर जीत की शुभकामनाएं देने के बहाने उनसे मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed