फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election

यूपी: चुनाव ड्यूटी में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, रो-रोकर लगाई मदद की गुहार, अधिकारी बोले- अभी करो इंतजार

Fri, 30 Apr 2021 10:22 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 30 Apr 2021 10:22 PM IST
सार

शिक्षिका ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी है, लेकिन चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
election
पीड़ित शिक्षिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह कलान ब्लॉक के दसिया गांव में मतदान शुरू हुआ था। चुनाव ड्यूटी पर आई शिक्षिका की मतदान केंद्र के अंदर सुबह करीब दस बजे तबीयत बिगड़ गई। मतदान चल रहा था। लोग वोट डालने भी आ रहे थे, लेकिन शिक्षिका थोड़ा दूर पर मतदान के अंदर जमीन पर पड़ी थी। शिक्षिका को खांसी आ रही थी। कई बार अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन हर बार रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद शिक्षिका ने वीडियो और ऑडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई। वायरल ऑडियो में कहा कि अगर इस दौरान उसे कुछ हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन


ददरौल ब्लॉक के बखिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा की चुनाव ड्यूटी कलान ब्लॉक के दसिया गांव के मतदान केंद्र पर लगाई गई थी। गुरुवार सुबह शिक्षिका अपर्णा मतदान केंद्र पर पहुंच गई थीं। मतदान शुरू हो चुका था। लोग वोट डालने के लिए आ रहे थे। तभी अचानक अपर्णा की हालत बिगड़ने लगी। तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि शिक्षिका को जमीन पर एक दरी पर लेटना पड़ गया। चिकित्सा सुविधा मांगी गई, लेकिन नहीं मिल पाई। उसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है कि शिक्षिका जमीन पर लेटी और बेतहाशा खांस रही है।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिक्षिका से कुछ दूरी पर मतदान केंद्र बना है। जहां लोग वोट डालने ग्रामीण आ रहे हैं। उसके बाद शिक्षिका ने एक ऑडियो और वायरल किया। जिसमें उसने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी है, लेकिन चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट से कई बार कहा गया, लेकिन वह बार बार रुकने के लिए बोल रहे हैं। न मुझे जाने दिया जा रहा हैं और न ही किसी तरह की सुविधा मिल रही है। उसके पति की कल कोरोना की जांच हुई है। अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। बच्चे घर पर अकेले हैं। अगर मुझे कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। टीचर को ये लोग क्या समझते हैं। शिक्षिका ऑडियो में रो रोकर मदद की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed