{"_id":"608b055a8ebc3ebcc434ec46","slug":"election-shahjahanpur-news-bly4453330194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र के बाहर एजेंटों के बीच विवाद, फायरिंग और पत्थराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र के बाहर एजेंटों के बीच विवाद, फायरिंग और पत्थराव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान कई जगह बवाल हुआ। खुदागंज में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें दरोगा घायल हो गया। ईंट-पत्थर मारकर जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ दी। वहीं, जलालाबाद, सिंधौली, निगोही और परौर में वोटरों को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए, जिसके बाद जमकर मारपीट, पथराव हुआ और फायरिंग की गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी-डंडे फटकारने पड़े।
बृहस्पतिवार शाम पौने पांच बजे कुम्हरुआ गांव में बने मतदान केंद्र पर मतदान चल रहा था। इसी दौरान एक-दूसरे पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए प्रधान पद प्रत्याशी व निवर्तमान प्रधान जितेंद्र यादव और दूसरे प्रत्याशी सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव के एजेंटों के बीच झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मतदान केंद्र पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, उनके परिवार के उत्कर्ष श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव और वरुण कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए। दूसरे पक्ष के जितेंद्र व उनें दो-तीन समर्थकों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची इससे पहले जितेंद्र यादव पक्ष के लोग भाग निकले। बाकी लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर दोबारा मतदान शुरू हुआ। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया गया है। उधर, परौर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर कुबेरपुर गांव में वोट डालने को लेकर दो एजेंट और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मतदान पेटी उठाने की कोशिश की अफवाह भी क्षेत्र में फैली रही। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सिंधौली। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सिंधौली क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ पर मतदान चल रहा था। मतदान केंद्र के बाहर वोटरों की लंबी लाइनें लगी थीं। वहां प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहीं माधुरी और रामदेवी के एजेंट भी मौजूद थे। इसी दोरान फर्जी वोटरों को लाइन में लगाने को लेकर प्रत्याशी माधुरी व रामदेवी के एजेंट के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मतदान केंद्र के बाहर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच कई राउंड फायरिंग की गई। पथराव में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। इसकी सूचना फौरन सिंधौली पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त वहां जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने गांव में खाली कुर्सियों को फेंकना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक जगनारायण पांडेय ने बताया कि फायरिंग और पथराव नहीं हुआ है। गांव में शादी और तिलक का कार्यक्रम था। मतदान शांतिपूर्ण तरीके हुआ।
विज्ञापन
निगोही। इलाके के गांव भटिउरा पृथ्वीपुर स्थित मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच वोटरों को लेकर झड़प होने लगी। मारपीट के बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। फायरिंग का भी आरोप है। पथराव में ईंट लगने से अशोक की पत्नी शारदा देवी घायल हो गईं। इसी बीच कुछ लोग विरोधी पक्ष के गयादीन के घर जा धमके और उनका दरवाजा तोड़ दिया। निगोही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गई थी। मतदान को लेकर विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन फायरिंग नहीं हुई है। मतदान केंद्र अजीजपुर में बेवजह भीड़ उमड़ने पर पुलिस को लाठियां फटकारने पड़ीं। बरीलालपुर मतदान केंद्र पर गांव कलियानपुर के मतदाताओं को मतदान न करने देने की शिकायत पर पुलिस ने लाइन लगवाई। संवाद