फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly woman injured in road accident dies

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की मौत

Mon, 09 Mar 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured in road accident dies
राजेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
बंडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बंडा के सिंघापुर पनई गांव निवासी 65 वर्षीय कमला देवी की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार शाम कमला देवी पूरनपुर रोड पर स्थित गांव के मोड़ पर सड़क पार कर रहीं थीं। इस दौरान किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी सांसें थम गईं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर लगने से घायल युवक की मौत
कांट। जलालाबाद मार्ग पर जमुनिया दौलतपुुर गांव के पास रविवार को देर रात हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से भंंडेरी गांव के 32 वर्षीय राजेश कुमार गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वह मजदूरी करके पैदल अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पार करते वक्त किसी वाहन की उन्हें टक्कर लग गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस नेे उन्हें एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने पर की जाएगी। संवाद
-----------------------------

बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल



मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग पर सोमवार को दोपहर बाइक से यहां किसी काम से आ रहे अकबरपुर गांव के शिवपाल सिंह कसरक गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक की टक्कर लग जाने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक लेकर दूसरा युवक भाग गया। घायल बाइक सवार को सीएचसी लाए जाने पर उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। संवाद
----------------------------------
बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

मीरानपुर कटरा। जैतीपुर-सिउरा मार्ग पर सोमवार को दोपहर बाइक से मीरानपुर कटरा जा रहे गढ़िया रंगीन निवासी विकास अचानक सामने आई एक बिल्ली से टकरा गए। इससे बाइक अनियंत्रित होने से विकास और पीछे बैठीं उनकी मां गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
-----------------------------------
ई-रिक्शा की टक्कर से दो छात्र गंभीर घायल

पुवायां। गांव नाहिल निवासी अंकुश अपने बड़े भाई शिवशंकर के साथ सोमवार को बाइक से 12वीं की परीक्षा देने बिलसंडा के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जा रहा था। गांव कैथ मोड़ के पास बाइक में ई-रिक्शा की टक्कर लग जाने से दोनों भाई घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। घायलों को पुवायां सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed