फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly woman dies while going to get fertilizer in Jalalabad

Shahjahanpur News: जलालाबाद में खाद लेने गई बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 31 Oct 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies while going to get fertilizer in Jalalabad
जयदेवी कुशवाहा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : File Photo
जलालाबाद। गांव शुक्लामई निवासी जयदेवी कुशवाहा (60) की शुक्रवार दोपहर खंडहर गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर मौत हो गई। वह एक परिचित के साथ साइकिल पर बैठकर डीएपी लेने समिति पर पहुंचीं थीं। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जयदेवी दोपहर करीब दो बजे गांव के ही राजपाल की साइकिल पर बैठकर खंडहर स्थित साधन सहकारी समिति पहुंचीं। भतीजे ओमपाल कुशवाहा के अनुसार, समिति पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गईं। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। राजपाल की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

समिति के सचिव दिनेश चंद पाठक ने बताया कि दो-तीन दिन से समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। घटना के समय वह समिति पर मौजूद नहीं थे। जयदेवी के पति बालकराम की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है और उनकी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए। ओमपाल ने बताया कि शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed