फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly woman dies under suspicious circumstances, body found in front of house

Shahjahanpur News: वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत, घर के सामने पड़ा मिला शव

Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies under suspicious circumstances, body found in front of house
बिट्टो का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के छतरपट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय बिट्टो की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खेत से लौटकर आए पति सत्यपाल को उनका शव घर के सामने पड़ा मिला।
विज्ञापन

सत्यपाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। पत्नी के साथ घर पर अकेले ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा राजपाल, अरुण, राजू और बेटी गोमती पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। बेटी पूजा व रूबी की शादी हो चुकी है। छह वर्षीय सबसे छोटी बेटी पार्वती अपनी बहन रूबी के साथ उसके घर पर रहती है।
विज्ञापन

सत्यपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद करीब दस बजे 300 मीटर दूर स्थित खेत पर गेहूं की फसल देखने के लिए गए थे। करीब आधा घंटे बाद घर आए तो पत्नी घर पर नहीं थीं। इसके बाद पड़ोस में रह रहे भाई रामसिंह के साथ पत्नी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर थोड़ी देर बाद पत्नी घर के सामने कंडों की बठिया के पास पड़ी मिली। पत्नी के शरीर में किसी प्रकार की कोई चोट नहीं थी, इसलिए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया है। वहीं, बिट्टो के शव को देख परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। मदनापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed