{"_id":"6a8b3a477cfdd2be2a0b33a2","slug":"elderly-woman-dies-after-falling-from-out-of-control-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182563-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनियंत्रित बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनियंत्रित बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव उमरापुर निवासी लौंगश्री (55) की रविवार दोपहर जरियनपुर सीएचसी के पास बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह पति के साथ अपनी व अपने बेटे की दवाई लेकर लौट रहीं थीं।
खेतीबाड़ी करने वाले रामसहाय ने बताया कि दो दिन पूर्व बेटा सत्यदेव गोवंश के हमले में घायल हो गया था। उसके चेहरे पर काफी चोट आई थीं। पत्नी लौंगश्री को भी बुखार आ रहा था। रविवार को पत्नी व बेटे सत्यदेव की दवा दिलवाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही जरियनपुर सीएचसी के पास पहुंचे। तभी सामने से आई एक बाइक से कट लग गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर बैठी पत्नी लौंगश्री गिरकर घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। कान से खून बहने लगा।
प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। परिजनों ने बताया कि मृतका लौंगश्री के नौ बच्चे हैं। सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।