{"_id":"6519c96eb6221fa4b40ad4c7","slug":"elderly-woman-beaten-with-stick-for-ten-rupees-wages-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-5744-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मजदूरी के दस रुपये के लिए बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मजदूरी के दस रुपये के लिए बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा, मौत
विज्ञापन
मृतक सावित्री का फाइल फोटो।
जलालाबाद। सिलबट्टे पर दांत बनाने के बाद रुपयों को लेकर थाना क्षेत्र के गांव सरांय साधौ निवासी सावित्री की युवक से कहासुनी हो गई।युवक ने डंडे से महिला की पिटाई लगा दी। गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक रजित के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
सावित्री देवी (70) चक्की, सिलबट्टे आदि पर दांत बनाने का काम करती थीं। पूर्वांह्न करीब 11 बजे वह गांव के ही मुन्ना लाल के घर सिलबट्टे पर दांत बनाने गईं थीं। मृतका के बेटे झब्बू ने बताया कि उसकी मां दांत बनाने के 30 रुपये मांग रही थी, जबकि घर में मौजूद मुन्ना लाल का लड़का रजित 20 रुपये देने की बात कह रहा था। इसी बात पर कहासुनी के दौरान रजित ने महिला को डंडे से पीट दिया।
लहूलुहान हालत में घर पहुंची वृद्धा को परिजन थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी रजित के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली, साथ ही महिला को उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया। दोपहर के समय हालत बिगड़ने पर सावित्री को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। झब्बू ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मानसिक मंदित के ऊपर डाल रहे मामला
जांच पड़ताल के दौरान आरोपी की बहन रूबी और भाभी रोली ने इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह को बताया कि घटना के समय रजित घर में नहीं था। रजित का बड़ा भाई शोभित घर में था, जो मानसिक मंदित है। जब सावित्री घर के आंगन में बैठी दांत बना रहीं थीं तभी अचानक कमरे से निकले शोभित ने सावित्री पर डंडे से हमला कर दिया। काफी मुश्किल से वह लोग उसे बचा सके। बताया कि शोभित का कई वर्ष से इलाज चल रहा है।
महिला के घायल अवस्था में आने के बाद एनसीआर दर्ज की गई थी। उपचार के दौरान मौत होने पर धाराओं को तरमीम किया जाएगा। - संजीव वाजपेयी, एसपी देहात

![]()
मृतक सावित्री का फाइल फोटो।