फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man shot in land dispute

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली

Thu, 04 Dec 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly man shot in land dispute
जलालाबाद में नगरिया सीएचसी पर गोली लगने से घायल जगदीप। संवाद
जलालाबाद। जमीन के विवाद में रुस्तमपुर चक गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे 50 वर्षीय जगदीप सिंह को हमलावर ने गोली मार दी। फायर उनके कंधे पर लगा। नगरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने बताया कि पिता जगदीप सिंह का थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। केस सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे आरोपी तीन-चार लोगों के साथ घर के दरवाजे पर आया। उसने ललकारते हुए कहा कि जमीन खाली कर दो नहीं तो परिवार समेत मार देंगे। इसके बाद कहासुनी होने पर गोली चला दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हुए जगदीप को परिवार वाले सीएचसी लेकर आए। यहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को मौके पर भेजा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed