{"_id":"654be564f2a36b30550c8b84","slug":"elderly-man-sets-himself-on-fire-after-not-getting-money-for-liquor-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-7863-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब के लिए रुपये न मिलने पर बुजुर्ग ने खुद लगाई थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब के लिए रुपये न मिलने पर बुजुर्ग ने खुद लगाई थी आग
Thu, 09 Nov 2023 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवादा इंदेपुर में चांदापुर मार्ग पर संदिग्ध हालात में जले मिले गंगाराम (62) की मंगलवार देर रात करीब दो बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग ने शराब के लिए घर से रुपये नहीं मिलने पर खुद को आग लगा ली थी और आरोप बेटे व बहू पर जड़ दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कांट के सफ्त्यारा गांव निवासी गंगाराम मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे चांदापुर जाने वाले मार्ग पर आग से घिरे मिले थे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस पूछताछ में गंगाराम ने बताया था कि पत्नी शरबती, बेटा रघुनंदन और बहू उमा ने खेत का बैनामा करने से इन्कार करने पर उन्हें ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमराें को खंगाला तो गंगाराम पेट्रोल पंप पर 5:48 मिनट पर प्लास्टिक के डिब्बे में डीजल लेते नजर आए। पुलिस की एक टीम ने गंगाराम के घर जाकर उनकी पत्नी शरबती और बहू उमा और बेटे से पूछताछ की।